फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM gang has been carrying out acts of Chandigarh!

तीन गैंग दे रहे हैं एटीएम चोरियों को अंजाम

Wed, 29 Jan 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला Updated Wed, 29 Jan 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
ATM gang has been carrying out acts of Chandigarh!
कमिश्नरेट में पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक एटीएम तोड़ने से जुड़ी कई वारदातों के लिए पुलिस ने तीन गैंग शॉर्ट लिस्ट किए हैं। इनमें से एक गैंग चंडीगढ़ का है, दूसरा अंबाला का और तीसरा गैंग यूपी के मुरादाबाद से है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय में एटीएम चोरी करने या काटकर पैसे निकालने की सात वारदात हुई हैं। इन वारदात को अंजाम देने वाले गैंग की कार्यशैली लगभग एक जैसी है। उसी एटीएम को गैंग अपना शिकार बनाता है, जहां या तो गार्ड नहीं है या फिर सुरक्षा प्रबंधों में कमी है।
विज्ञापन


इन वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल ने मंगलवार को अंबाला व पंचकूला के पुलिस अधिकारियों व इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की, जिसमें गैंगों के बारे में बारीकी से जांच की गई। यह गैंग पंचकूला, अंबाला, कैथल और बद्दी जैसे एरिया में लगातार स्टराइक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगी हैं। साथ ही अलग-अलग टीमें भी बनाई गई हैं, जो एटीएम से संबंधित वारदात को सुलझाने का काम करेंगी। कमिश्नर अजय सिंघल ने बताया कि एटीएम से संबंधित गैंग के बारे में सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।

पिछले दिनों में हुई वारदात

- नौ जनवरी को अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर एटीएम मशीन चुरा ली गई।
- अगले ही दिन अंबाला कैंट में मशीन तोड़ने का प्रयास किया गया।
- 18 जनवरी को शहजादपुर में मशीन काट ली गई।
- पिछले साल चंडीमंदिर से मशीन चोरी कर ली गई थी।
- इसके बाद सेक्टर-5 में मशीन तोड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed