{"_id":"78424a73942a0f9a09c8b1260d6d8fb1","slug":"atm-gang-has-been-carrying-out-acts-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गैंग दे रहे हैं एटीएम चोरियों को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गैंग दे रहे हैं एटीएम चोरियों को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
Updated Wed, 29 Jan 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नरेट में पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक एटीएम तोड़ने से जुड़ी कई वारदातों के लिए पुलिस ने तीन गैंग शॉर्ट लिस्ट किए हैं। इनमें से एक गैंग चंडीगढ़ का है, दूसरा अंबाला का और तीसरा गैंग यूपी के मुरादाबाद से है।
पिछले कुछ समय में एटीएम चोरी करने या काटकर पैसे निकालने की सात वारदात हुई हैं। इन वारदात को अंजाम देने वाले गैंग की कार्यशैली लगभग एक जैसी है। उसी एटीएम को गैंग अपना शिकार बनाता है, जहां या तो गार्ड नहीं है या फिर सुरक्षा प्रबंधों में कमी है।
इन वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल ने मंगलवार को अंबाला व पंचकूला के पुलिस अधिकारियों व इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की, जिसमें गैंगों के बारे में बारीकी से जांच की गई। यह गैंग पंचकूला, अंबाला, कैथल और बद्दी जैसे एरिया में लगातार स्टराइक कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगी हैं। साथ ही अलग-अलग टीमें भी बनाई गई हैं, जो एटीएम से संबंधित वारदात को सुलझाने का काम करेंगी। कमिश्नर अजय सिंघल ने बताया कि एटीएम से संबंधित गैंग के बारे में सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
पिछले दिनों में हुई वारदात
- नौ जनवरी को अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर एटीएम मशीन चुरा ली गई।
- अगले ही दिन अंबाला कैंट में मशीन तोड़ने का प्रयास किया गया।
- 18 जनवरी को शहजादपुर में मशीन काट ली गई।
- पिछले साल चंडीमंदिर से मशीन चोरी कर ली गई थी।
- इसके बाद सेक्टर-5 में मशीन तोड़ने का प्रयास किया गया।