फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Astrological Predictions by Politicians for Haryana Assembly Elections 2014

'पंडित जी! नामांकन भरना है शुभ मुहूर्त बताओ'

Wed, 17 Sep 2014 02:21 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Sep 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
Astrological Predictions by Politicians for Haryana Assembly Elections 2014

चुनाव की तारीख घोषित होते ही सियासी गतिविधियां और तेज हो गई हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 20 से 27 सितंबर तक की अवधि तय होने के बाद नेताजी तो मोबाइल पर बिजी हो ही गए हैं, पंडित जी के मोबाइल की घंटी भी खूब बजने लगी है।

विज्ञापन


जिनकी उम्मीदवारी पक्की हो चुकी है और जो खुद को सबसे प्रमुख दावेदार मान रहे हैं, वे या फिर उनके शागिर्द नामांकन पत्र भरने के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाने को पंडित जी के पास चक्कर लगाने लगे हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने तो 20 से 27 सितंबर तक नामांकन पत्र भरने का समय दिया है, लेकिन पंडित जी ने सिर्फ तीन दिनों का ही मुहूर्त निकाला है। उनका कहना है कि 24 सितंबर तक पितृपक्ष है और 25 सितंबर से नवरात्रों की शुरुआत हो रही है।ऐसे में नवरात्र के दौरान ही नामांकन पत्र भरना शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-30 के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र और इसी सेक्टर के शिव शक्ति मंदिर में प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री का कहना है कि पितृपक्ष में कोई भी शुभ कार्य का निषेध होता है।

उनसे कई नेता शुभ मुहूर्त निकलवाने के लिए मिल चुके हैं और जिन्हें समय नहीं मिला, उन्होंने अपने साथियों को भेजकर मुहूर्त निकालने की बात की। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान राहु काल को छोड़कर नामांकन भरना शुभ होगा।


वहीं, देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे का भी कहना है कि नामांकन भरने के लिए राहुकाल का निषेध करना शुभ रहेगा।

लाल बहादुर दुबे का कहना है कि कई पार्टियों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की है, लेकिन गोपनीयता बरकरार रखने के लिए उनका नाम बताना सही नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed