{"_id":"fbb0d58208b3fda1062066fba032fe48","slug":"asthma-health-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर दमा के मरीज हैं तो ये जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर दमा के मरीज हैं तो ये जरूर पढ़ें
आशीष वर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में दमा के मरीजों के लिए काफी परेशानियां लेकर आती हैं। अगर कुछ नुस्खों और जरूरी व्यायाम का ध्यान रखा जाए तो ये मरीज सर्दियों में भी सामान्य जिंदगी बिता सकते हैं।
दमा बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक किसी को भी हो सकता है। ऐसे मरीजों को सर्दियों में अपने डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए।
दिक्कत क्यों
श्वास नली सिकुड़ना : प्लूमनेरी मेडिसन के डॉक्टरों के अनुसार दमा के मरीजों की श्वास नली सिकुड़ी होती है। सर्दियों में यह और सिकुड़ जाती है। व्यक्ति जब सांस लेता है तो श्वास नली से होकर ही ऑक्सीजन फेफड़ों में पहुंचती है।
फिर रक्त इस ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाता है। दमे का मरीज जब सांस लेता है तो सिकुड़ी श्वास नली से सांस लेने में अवरोध पैदा होता है। ऐसा लगता है कि हवा अंदर जा ही नहीं रही। व्यक्ति ऑक्सीजन के लिए तड़पने लगता है।
विज्ञापन
नम और प्रदूषित हवा
सर्दियों में नम हवा भारी होती है और गाड़ियों तथा चिमनियों से निकलने वाले धुएं और गैस के कण वायुमंडल में ऊपर की ओर जाने की जगह निचली परत पर ही रहते हैं। सांस के साथ ये कण श्वासनली में जाते हैं और दिक्कत पैदा होती है।
सावधानियां
1. सुबह-शाम सर्दियों में बाहर जाने से बचें
2. गरम कपड़े पहनने में कोताही न बरतें
3. भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाएं
4. वजन बढ़ाने वाली चीजों से पहरेज करें
5. टोटके न आजमाएं, सीधे डॉक्टर से संपर्क करें
यह अपनाएं
1.धूप निकलने पर व्यायाम करें
2. दवाई रेगुलर लेनी चाहिए
3. इनहेलर पास रखना चाहिए
4. पानी और तरल चीजें का ज्यादा सेवन
5. संक्रमण होने पर तुरंत डाक्टरों से संपर्क करें