फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assistant sub-inspector tried to sexual harassment a female sub-inspector Charges Case registered against Assistant Sub Inspector in police station at sonipat

हरियाणा: थाने के कमरे में अकेला पाकर एएसआई ने महिला सब इंस्पेक्टर के साथ की शर्मनाक हरकत, कार में किया घिनौना काम

Wed, 15 Sep 2021 12:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Sep 2021 12:30 AM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में महिला सब इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। एएसआई पर यह आरोप लगे हैं। महिला सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है और उसे निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।

विज्ञापन
Assistant sub-inspector tried to sexual harassment a female sub-inspector  Charges Case registered against Assistant Sub Inspector in police station at sonipat
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में महिला सब इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। एएसआई पर यह आरोप लगे हैं। महिला सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है और उसे निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन


सोनीपत में महिला सब इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी सहायक सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में सामाजिक संगठनों के लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए हैं और अपनी मांग को लेकर एसपी-डीसी से मिले हैं। वहीं, एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन


महिला एसआई ने एसपी को शिकायत दी है कि वह जिले के एक थाने में तैनात है। उसने मामलों की जांच के लिए एएसआई सतीश से काम सीखना शुरू किया। एसआई ने बताया कि सतीश उस पर गलत नजर रखने लगा और छेड़छाड़ करने लगा। यहां तक की सतीश ने थाने के एक कमरे में अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समझाने पर भी सतीश नहीं माना और अगले दिन एसआई को कार में बैठा कर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे। एसआई उसकी कार से उतर गई। इसके बाद 29 अगस्त को थाने के एक कमरे में सतीश ने एसआई से दुष्कर्म का प्रयास किया। 
 

वह मुश्किल से बचकर निकली। वह परेशान रहने लगी और पति को अवगत कराया। इसके बाद एसपी को शिकायत दी गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले में आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। 

महिला एसआई ने सहकर्मी एएसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जा रही है। ठोस कार्रवाई की जाएगी। 
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed