फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assembly Elections Haryana: BJP will bet on former ministers of Manohar government

Assembly Elections Haryana : मनोहर सरकार के पूर्व मंत्रियों पर दांव खेलेगी भाजपा, शीर्ष नेतृत्व ने बनाया मन

Mon, 26 Aug 2024 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 06:27 AM IST
सार

बहुमत हासिल करने के लिए पार्टी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। लिहाजा 2019 के चुनाव में हारे मनोहर सरकार के मंत्रियों पर भाजपा दांव खेलने जा रही है।

विज्ञापन
Assembly Elections Haryana: BJP will bet on former ministers of Manohar government
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में हैट्रिक जमाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोक दी है। बहुमत हासिल करने के लिए पार्टी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। लिहाजा 2019 के चुनाव में हारे मनोहर सरकार के मंत्रियों पर भाजपा दांव खेलने जा रही है। गुरुग्राम में हुई चुनाव समिति की बैठक में इस बात के संकेत मिले हैं। कई पूर्व मंत्रियों ने तो तैयारी भी कर ली है। 

विज्ञापन


वहीं, पार्टी को भी इससे परहेज नहीं है। शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें चुनाव में उतारने का मन बना लिया है। अब बस केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगना बाकी है। पिछले चुनाव में मनोहर सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कांबोज को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, भाजपा अध्यक्ष रहे सुभाष बराला भी चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे पिछली बार जजपा उम्मीदवार रामकुमार गौतम से 12 हजार वोट से हार गए थे। हालांकि हार के बावजूद वे लगातार अपने इलाके में सक्रिय रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ बादली से चुनावी ताल ठोकना चाहते हैं। पिछली बार वह बादली में 11 हजार वोटों से हार गए थे। 


रोहतक से सहकारिता मंत्री रहे मनीष ग्रोवर को कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण बत्रा ने ढाई हजार वोटों से हराया था। वे रोहतक व कविता जैन सोनीपत से ही तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस के राव दान से हारे रामबिलास शर्मा फिर महेंद्रगढ़ से उतरेंगे।। लोकसभा चुनाव में उनके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को अच्छी बढ़त मिली थी। वहीं, कृष्ण लाल पंवार इसराना सीट से हारे थे। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था। उनकी दिलचस्पी चुनाव लड़ने की है।

पहली सूची में होगा नाम : केंद्रीय चुनाव समिति ने मुहर लगा दी थी तो पहली सूची में ही इन सभी का नाम होगा। भाजपा की पहली सूची 29 या 30 अगस्त को आने की संभावना है। भाजपा ने सभी 90 सीटों पर पैनल बना लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed