फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Asian Games Gold Medalist Tejinder Pal Singh Toor in Chandigarh

गोल्ड मेडलिस्ट तेजिंदर तूर हुए भावुक, बोले- पिता के जाने से टूट गया था, अब ओलंपिक अगला टारगेट

Mon, 15 Oct 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Oct 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Asian Games Gold Medalist Tejinder Pal Singh Toor in Chandigarh
शॉटपुट खिलाड़ी तेजिन्द्र पाल सिंह तूर
पिता को कैंसर की खबर ने मेरे पैरों तले से जमीन खिसका दी थी। तकरीबन 15 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा, जिसके बाद शारीरिक रूप से मैं काफी कमजोर हो गया। इस बीच मुझे धर्मशाला जाना पड़ा और वहां अभ्यास के दौरान एंकल में इंजरी हो गई। तब ऐसा लगा कि एशियन गेम्स में नहीं खेल पाऊंगा। लेकिन साई के कोच महेंन्द्र सिंह ढिल्लों के प्रयासों के बाद में इंजरी से उभरा और पदक जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन


यह बात एशियन गोल्ड मेडलिस्ट शॉटपुट खिलाड़ी तेजिन्द्र पाल सिंह तूर ने रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में एथलीट मीट के उद्धाटन के दौरान कही। इस अवसर पर वे मुख्य मेहमान थे। उन्होंने कहा- तेज गेंदबाजी छोड़कर  शॉटपुट चुनने का फैसला मेरे लिए बेहतर रहा। पहले मुझे गली क्रिकेट तथा जिला स्तर पर तेज गेंदबाजी करना बेहतर लगता था। लेकिन पिता के कहने पर मैंने शॉटपुट खेलना शुरू किया।
विज्ञापन


मुझे शुरुआती ट्रेनिंग मेरे चाचा ने दी। वे खुद भी नेशनल स्तर के शॉटपुट खिलाड़ी हैं। इसके बाद मैंने नेशनल में पदक जीतना शुरू कर दिया। कई महत्वपूर्ण चैंपिंयनशिप में पदक जीतकर मैंने खुद को साबित किया। इसके बाद मुझे इंटरनेशनल स्तर पर खेलने का मौका मिला। तेजिंन्द्र पाल सिंह तूर ने कहा कि एशियन गेम्स में पदक जीतने के बाद अब मेरा अगला टारगेट ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed