फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Asian Games Gold Medalist Palak Gulia receives a grand welcome on her arrival in Jhajjar

Asian Games: स्वर्ण पदक जीत चीन से लौटीं पलक गुलिया तो लोगों ने किया भव्य स्वागत, देखें- काफिले का वीडियो

Sun, 08 Oct 2023 01:30 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Oct 2023 01:30 PM IST
सार

चाचा जगबीर निमाना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ की ओर से आयोजित जूनियर विश्व कप की 10 मीटर स्पर्धा में भी पलक ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। 

विज्ञापन
Asian Games Gold Medalist Palak Gulia receives a grand welcome on her arrival in Jhajjar
पलक गुलिया और दीपेंद्र हुड्डा व मौजूद अन्य लोग। - फोटो : एएनआई

विस्तार

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पलक गुलिया का हरियाणा के झज्जर में भव्य स्वागत किया गया। पलक ने चीन में 10 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनका स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि हमारी बेटी पलक गुलिया ने हमें खुशी का मौका दिया है। हम अपनी बेटी का धन्यवाद करते हैं। पूरा देश और इलाका अपनी बेटी पलक के लिए पलक बिछाए स्वागत करने की खातिर जुटा है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमारी बेटी ओलंपिक में भी मेडल देश की झोली में डालने का काम करेगी। अगर अगले साल हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम देश में सबसे अधिक मान सम्मान दिलाने का काम करेंगे।

विज्ञापन

एयर पिस्टल में बेमिसाल हैं पलक गुलिया

पलक ने भोपाल स्थित शूटिंग अकादमी में आयोजित खेलो इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में अचूक निशाना साधा था। मात्र 15 वर्ष की उम्र से ही पलक देश के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर तालिका में नंबर दो पर हैं। पलक के चाचा जगबीर निमाना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ की ओर से आयोजित जूनियर विश्व कप की 10 मीटर स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष दिल्ली और भोपाल में भी चयन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। चांगवान में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग विश्वकप 2022 में रजत पदक जीता। मिश्रित स्पर्धा में शिव नरवाल के साथ जोड़ी में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। पलक और शिव नरवाल की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा के तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। मिश्रित एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक और शिव की जोड़ी ने इरिना लोकतियोनोवा और वालेरी रकीमझान की कजाखिस्तान की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed