फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI and constable of traffic police suspended in Chandigarh

चंडीगढ़: सड़क पर दबंगई दिखा रहे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई और सिपाही सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

Mon, 04 Apr 2022 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Apr 2022 10:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ में एएसआई और सीनियर सिपाही पर गाज गिरी है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
ASI and constable of traffic police suspended in Chandigarh
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई के सामने सड़क पर फॉर्च्यूनर कार सवार से हाथापाई और बदसलूकी करना यातायात पुलिस के एएसआई और सीनियर सिपाही को महंगा पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद डीएसपी पलक गोयल ने एएसआई और सीनियर सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


यातायात प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी चालक मोबाइल पर बात करते हुए आ रहा था। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। चालान काटने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस बीच यातायात कर्मियों ने मोबाइल का इस्तेमाल करने का चालान काट दिया। हरमिंदरजीत सिंह के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि गाड़ी चालक के माफी मांगने के बाद विवाद खत्म हो गया था। 
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की इस घटना का वीडियो रविवार को वायरल हो गया, जिसमें एएसआई रविंदर सिंह और सीनियर सिपाही राहुल चंडीगढ़ नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर खड़े नजर आ रहे हैं। एएसआई चालक से झगड़ा, धक्कामुक्की और बदसलूकी करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में चालक भी विरोध करता और एएसआई को पीछे हटाने के लिए उसे धक्का देता दिख रहा है। इस बीच सीनियर सिपाही राहुल एएसआई की जगह चालक का वीडियो बनाने लगता है। इसके बाद एएसआई गाड़ी में बैठ गया लेकिन राहुल फॉर्च्यूनर की चाबी को जबरदस्ती निकालने लगा। चालक जब चाबी नहीं छोड़ रहा था तो उसने जबरदस्ती चाबी छीन ली। इसके बाद एएसआई मोबाइल और राहुल हैंडीकैम से वीडियो बनाने लगे। इस पूरे प्रकरण को पीछे खड़ी कार में सवार एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में वायरल हो गया।

 

दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।  - पलक गोयल, डीएसपी, यूटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed