{"_id":"2eaa932f34e5acb2103d44ee03535c7c","slug":"ashutosh-maharaj-case-reffered-to-another-bench","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष महाराज केस दूसरी बेंच को रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष महाराज केस दूसरी बेंच को रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 27 May 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल प्रमुख आशुतोष महाराज की मौत के मामले की जांच एवं उनका शव उनके बेटे के हवाले किए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका की सुनवाई मंगलवार को जस्टिस रेखा मित्तल की एकल बेंच के समक्ष आई।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने इस मामले में अब तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया है। याचिकाकर्ता के वकील एसपी सोही ने बेंच के समक्ष दलील रखी कि सरकार स्थिति रिपोर्ट ही पेश कर पाई है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
बेंच ने कहा कि इस मामले में पहले जस्टिस एमएमएस बेदी सुनवाई कर चुके हैं और उन्हें इस मामले में अधिक जानकारी है, लिहाजा यह मामला जस्टिस बेदी की बेंच को रेफर किया जाता है। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को जस्टिस बेदी की बेंच के समक्ष होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पहले पूर्ण सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को आशुतोष महाराज का ड्राइवर होने का दावा करते हुए आशुतोष महाराज के शव का पोस्टमार्टम करवाकर मौत की जांच की मांग की थी और बाद में आशुतोष महाराज के बेटे दिलीप कुमार झा ने याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि उसे शक है कि उसके पिता की मौत जहर देकर की गई है ताकि संगठन की जायदाद हथियाई जा सके।
झा ने आरोप लगाया था कि उसे पंजाब आने से डर लगता है, लिहाजा बिहार के एक विधायक ने पंजाब सरकार को आग्रह किया था कि आशुतोष महाराज का शव मधुबनी क्षेत्र में पहुंचाया जाए ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके, लेकिन पंजाब सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। झा ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में मांग की थी कि शव उसके हवाले किया जाए और आशुतोष महाराज की मौत की जांच की जाए।