फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashok Tanwar's swabhiman diwas rally at karnal on 16 feb

16 फरवरी को अशोक तंवर लिखेंगे नई इबारत, करनाल में नई पार्टी का एलान करने की तैयारी

Wed, 12 Feb 2020 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ashok Tanwar's swabhiman diwas rally at karnal on 16 feb
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में कांग्रेस का दामन छोड़ अलग हुए अशोक तंवर ने सीएम सिटी करनाल में 16 फरवरी को स्वाभिमान दिवस रैली में नई पार्टी की घोषणा के संकेत दिए हैं। प्रदेश में तीसरा विकल्प देने का दावा करते हुए तंवर ने कहा कि हरियाणा में अच्छे नेताओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उनका स्वाभिमान जगाने की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि आमजन राष्ट्रीय दलों को नकार रहा है।

विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बाचतीत में भाजपा-कांग्रेस पर मिलीभगत के आरोप जड़ते हुए उन्होंने कहा कि जब जम्मू और कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं तो चौथा बाहर क्यों। इससे साफ है कि अंदरखाने बड़ा खेल चल रहा है। पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छिड़ी बहस के बीच हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रधान डॉ. अशोक तंवर ने न्यायपालिका में अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व शामिल करने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन


नेशनल ज्यूडिशियल सर्विस कमीशन की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग होंगे तो वह उनके प्रति संवेदनशील होंगे और उनके हित की बात करेंगे। तंवर ने हरियाणा में वर्षों से लंबित बैकलॉग पर निशाना साधा। पदोन्नति में आरक्षण के लिए गठित पी राघवेंद्र की कमेटी की सिफारिशों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि समिति ने भी सरकारी विभागों और बोर्ड-निगमों में अनुसूचित जाति के 50 फीसद पद खाली होने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज स्थिति यह है कि ग्रुप-ए की नौकरियों में 3.66, बी में 10.81, सी में 13.25 और डी में 18.29 फीसद अनुसूचित जाति के कर्मचारी लगे हुए हैं। निजी क्षेत्र में आरक्षण वैसे ही खत्म हो चुका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed