फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashok tanwar of congress criticized pm narendra modi

तीखा वार, 'चाय बेचने वाले मोदी देश को बेचना बंद करें'

Tue, 02 Jun 2015 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 02 Jun 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
ashok tanwar of congress criticized pm narendra modi

सियासी सरगर्मी में प्रदेश के नेताओं का वाकयुद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और कांग्रेस के बीच छिड़े वाक युद्ध में अब अशोक तंवर भी कूद पड़े हैं। भाजपा को घेरने के लिए शुरू की गई कांग्रेस की किसान-मजदूर संवाद यात्रा में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले मोदी देश को बेचना बंद करें। प्रदेश सरकार पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई 42 किसानों की मौत से सरकार पल्ला झाड़ रही है जबकि उसे इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं कैप्टन यादव ने स्वास्थ्य एवं युवा खेल मंत्री अनिल विज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में मंत्रियों की जुबान संतुलन में नहीं है। कभी वह शहीदों का अपमान करते हैं, तो कभी महात्मा गांधी का। सरकार तो भगवान राम को भी भूल गई है, फिर आम आदमी को क्या याद रखेगी। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल में अनुभव की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और सवारियां राम भरोसे

ashok tanwar of congress criticized pm narendra modi

ट्वीट कर चर्चा में रहने वाले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की ओर से प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं शुरू करने पर ट्वीट कर कांग्रेस को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के इंजन और डिब्बे अब अलग-अलग लाइन पर दौड़ रहे हैं, जिन्हें अपनी मंजिल मालूम ही नहीं है। इस गाड़ी में यात्रा कर रही सवारियां तो राम भरोसे हैं।

विज ने कहा कि ये सवारियां कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, जिन्हें अब समझ ही नहीं आ रहा है कि वे क्या करें? विज के कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता बुरी तरह पसोपेश में हैं, वे सोच ही नहीं पा रहे हैं कि पूर्व सीएम हुड्डा की ओर जाएं या फिर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की ओर। ऐसी स्थिति में यदि सवारी इस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से उतर जाएं तो ही अच्छा रहेगा।

कांग्रेस के दो दिग्गज जो अपनी यात्राएं प्रदेश भर में निकाल रहे हैं, इसका कोई लाभ कांग्रेस को होने वाला नहीं है। विज के अनुसार अब जनता का विश्वास मोदी और खट्टर सरकार में है और केंद्र व राज्य सरकार जनता के इस विश्वास को कभी चोट नहीं पहुंचाएगी।

विज बिना ब्रेक की गाड़ी खट्टर भी नहीं रोक पा रहे

ashok tanwar of congress criticized pm narendra modi

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और गन्नौर से विधायक कुलदीप शर्मा ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। शर्मा ने सोमवार को पत्रकारवार्ता बुलाकर कहा कि कांग्रेस की एक्सिडेंटल गाड़ी तो ठीक हो जाएगी, लेकिन अनिल विज तो बिना ब्रेक की गाड़ी हैं, जिन्हें सीएम मनोहर लाल खट्टर भी नहीं रोक पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री दिशाहीन हो गए हैं। इसलिए विकास कार्यों पर बातचीत करने की बजाए व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस में गुटबंदी हैं, जिसे केंद्रीय कांग्रेस नेताओं को खत्म करना चाहिए। इसी गुटबाजी की वजह से पिछले चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा।

सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने अस्तित्व के बारे में विचार करें। प्रदेश में किसकी सरकार है और इसे कौन चला रहा है, उनको यह तक तो मालूम नहीं है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेसी नेता विनोद धनखड़, सुरेंद्र बैरागी, सतेंद्र पंघाल, जोगेंद्र शर्मा, एनडी शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed