फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashok tanwar, congress, president, karnal, land cruiser cars, haryana politics, haryana,

अशोक तंवर के बड़े बोल, गाड़ियों में बैठकर नहीं चलती सरकार

Sun, 17 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
ashok tanwar, congress, president, karnal, land cruiser cars, haryana politics, haryana,
ashok tanwar
करनाल ‌की राजपूत धर्मशाला में रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रदेशभर में चल रहे धरने प्रदर्शन का समर्थन करें। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए वह तत्पर रहे और हर हथकंडे अपनाएं। 
विज्ञापन


अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री की डेढ़ करोड़ रुपये की लैंड क्रूजर गाड़ी लेने पर निशाना साधते हुए कहा कि गाड़ियों पर सवार होने से सरकार नहीं चलती, कुछ कर दिखाने का इरादा है कि तो मुख्यमंत्री अपनी करनी और कथनी में बदलाव लाएं। खेमका ने जैसा किया उसका फल पाया उनके टाइम में भी खबरें लिक होती थी अगर उनको अपनी ईमानदारी पर भरोसा है तो उनको प्रूफ करना चाहिए कि वह दोषी नहीं हैं। 
विज्ञापन


अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी सरकार की फेल नीतियों को जनता के सामने लाएगी और धरने प्रदर्शन कर किये वादों को पूरा करवाने का प्रयास करेगी। अशोक ने किरण चौधरी के बयान पर उनका बचाव करते हुए कहा कि यह कहीं न कही प्रायोजित था। किरण चौधरी ने मुख्यमंत्री को ईमानदार नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि छात्र संघ के प्रधान पद का सीधा चुनाव होना चाहिए। कांग्रेस छात्र संघ से अपील की कि जब सरकार सीधे तौर पर आदेश नहीं देती तब तक कॉलेजों के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रखो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद बाघ ने युवाओं, महिलाओं और दलितों की भागीदारी पर जोर देते हुए बताया कि कांग्रेस हमेशा अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने के पक्ष में रही है। 
मुख्य अतिथि अशोक तंवर ने कहा कि पंचायती राज से संबंधित जो भी मुद्दे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उठाएंगे उसका वे पूर्ण समर्थन करेंगे। चुने हुए जन प्रतिनिधियों को विकलांग बनाने पर लगी भाजपा सरकार का हम विरोध करेंगे।


इस अवसर पर अंबाला से जिला संयोजक हरनाम, पंचकुला संयोजक फोमलाल, हिसार से संयोजक राजेश श्योकंद, फतेहाबाद के संयोजक सतबीर खिंचड़, कैथल के संयोजक नायब सिंह, कृष्ण, कुरुक्षेत्र के संयोजक रूबल शर्मा, प्रमोद शर्मा, रणबीर सिंह, प्रशांत अरोड़ा, प्रिंस, प्रदीप, जोगेंद्र, रमेश कश्यप, डिंपल उडाना, पिंका हिनौरी, धर्मपाल कमालपुर, संदीप बड़ागांव, रोहतास घीड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed