फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   asaram bapu, narayan sai request to take back drinker security guard

आसाराम, नारायण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह बोले, 'मेरे गनमैन शराबी, हटाइए'

Thu, 28 Jul 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सनौली(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सनौली(हरियाणा) Updated Thu, 28 Jul 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
asaram bapu, narayan sai request to take back drinker security guard
आसाराम (फाइल फोटो)
आसाराम बापू और नारायण साईं ने एसपी को पत्र लिखकर सिक्योरिटी गार्ड बदलने की बात कही है। इसके पीछे बड़ी वजह बताई गई। एसपी साहब मुझे शराबी गनमैन क्यों दिए जाते है। अब बार भी जो मुझे सुरक्षा के मद्देनजर गन मैन दिए गए है। वह शराब पीकर हंगामा करते है। डयूटी से नदारद रहते है। इससे पहले भी जो मुझे गनमैन दिए गए वह नशा करते मुझे ऐसी सुरक्षा नहीं चाहिए। कृपा मेरी सुरक्षा हटा लो।
विज्ञापन


यह शब्द आसाराम बापू और नारायण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह महेंद्र चावला ने एसपी को लिखे पत्र में कहे है। महेंद्र चावला ने एसपी राजेश दुग्गल को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा हटाने की मांग की है। आसाराम बापू और नारायण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला ने एसपी राजेश दुग्गल को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

हरकतों से परेशान होकर लिखा एसपी को पत्र

asaram bapu, narayan sai request to take back drinker security guard
आसाराम (फाइल फोटो)
एसपी को लिखे पत्र में महेंद्र चावला ने कहा कि उनकी सुरक्षा में तीन पुलिस कर्मी लगाए गए है। तीनों ही शराब पीते है और नशे में हंगामा भी करते हैं। कई बार ये गनमैन अपनी ड्यूटी से भी गायब रहते हैं। वह सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मियों की हरकतों से परेशान हो चुके हैं।

इससे पहले भी पुलिस प्रशासन ने पुलिस कर्मी उनहें सुरक्षा देने के लिए दिए थे, वे नशा करते थे। सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही के कारण उन पर 13 मई 2015 को जानलेवा हमला हो चुका है। महेंद्र चावला ने एसपी से सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग की है।

इस बारे में एसपी दुग्गल ने महेंद्र चावला को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। ड्यूटी पर शराब पीने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed