{"_id":"65834ffdfc1d545f7b003cea","slug":"as-cold-increases-aqi-reaches-370-dangerous-for-respiratory-patients-chandigarh-news-c-16-pkl1043-311077-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सर्दी बढ़ने के साथ 370 पहुंचा एक्यूआई, ये सांस के मरीजों के लिए खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सर्दी बढ़ने के साथ 370 पहुंचा एक्यूआई, ये सांस के मरीजों के लिए खतरनाक
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सर्दी बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बुधवार को शहर के कुछ एरिया में एयर क्वालिटी इंडेक्स 370 के करीब पहुंच गया, जो बहुत खराब केटेगरी में है। ये सांस के मरीजों के लिए खतरनाक है। सेक्टर-53 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर ये एक्यूआई दर्ज किया गया है, जो पिछले एक दो दिन से खराब केटेगरी में बना हुआ है।
प्रदूषण में बढ़ोतरी के चलते पिछले महीने प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गई थी और लोगों को बाहर सुबह व देर शाम सैर न करने की भी सलाह दी गई थी। बुधवार को सेक्टर-22 के मॉनिटरिंग स्टेशन पर एयर क्वालिटी एक्यूआई अधिकतम 342 के करीब दर्ज किया गया। सितंबर माह में शहर की हवा साफ थी, लेकिन अक्तूबर महीने की शुरुआत से ही प्रदूषण में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। नवंबर माह में भी ये ज्यादातर दिन खराब केटेगरी में ही रही।
बता दें कि इस बार दिवाली पर भी शहर में आम दिनों के मुकाबले सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया और यहां तक कि इसने पिछले चार साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया था। एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से ऊपर पुअर माना जाता है और 300 के ऊपर ये वैरी पुअर माना जाता है। इसी तरह 100 से ऊपर ये मॉडरेट माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच इसे संतोषजनक और 0 से 50 के बीच गुड माना जाता है। इस समय शहर में 300 से ऊपर एयर क्वालिटी चल रही है।