फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arya Toll Infra Company Cheque Bounce, Nagar nigam Cancelled Parking Tender

आर्या टोल इंफ्रा का एक करोड़ का चेक बाउंस, तो नगर निगम ने रद्द कर दिया पार्किंग का ठेका

Tue, 19 Feb 2019 01:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Feb 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Arya Toll Infra Company Cheque Bounce, Nagar nigam Cancelled Parking Tender
cheque book
चंडीगढ़ में ठेके पर पेड पार्किंग चलाने वाली कंपनी आर्य टोल इंफ्रा लिमिटेड द्वारा नगर निगम को दिया गया एक करोड़ रुपये का चेक बाउंस हो गया है। चेक बाउंस होने पर नगर निगम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आर्य टोल इंफ्रा लिमिटेड का ठेका रद्द कर दिया। ठेका रद्द होने के बाद अब नगर निगम सभी 25 पेड पार्किंगों का ठेका अपने हाथ में ले लेगा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी एक बार नगर निगम ने पार्किंग ठेका रद्द कर दिया था, जिसके बाद कंपनी कोर्ट चली गई थी। ऐसे में इस बार भी कंपनी कोर्ट जा सकती है। उधर, ठेका रद्द होने के बाद पार्किंग फीस पर स्थिति अभी साफ नहीं है। पार्किंग फीस यथावत ही रहेगी। निगम अफसरों के मुताबिक, मंगलवार सुबह से नगर निगम सभी पेड पार्किंगों का पजेशन अपने हाथ में ले लेगा।
विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। निगम ने उन कर्मचारियों की लिस्ट भी बना ली है, जिन्हें मंगलवार से पार्किंगों में तैनात किया जाएगा। बता दें कि नगर निगम ने आर्य इंफ्रा की ओर से दिया गया एक करोड़ रुपये का चेक शुक्रवार को अपने अकाउंट में डलवा दिया था, लेकिन सोमवार तक नगर निगम के अकाउंट में राशि नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब पता किया गया तो बैंक ने जानकारी दी कि जो चेक नगर निगम ने अपने अकाउंट में लगाया था, वह बाउंस हो गया है। यह पहले से ही तय था कि यदि सोमवार तक नगर निगम के अकाउंट में राशि नहीं आएगी तो पेड पार्किंग का ठेका रद्द कर दिया जाएगा। नगर निगम को कंपनी ने कुछ दिनों पहले 50 लाख रुपये से कुछ कम की राशि जमा कराई है।

कंपनी ने जमा नहीं कराई किस्त

बता दें कि कंपनी को पार्किंग ठेके की 2.87 करोड़ की किस्त बीते आठ फरवरी तक नगर निगम में जमा करानी थी, लेकिन कंपनी ने यह रकम जमा नहीं कराई। अब दोबारा कंपनी के अधिकारियों ने एडिशनल कमिश्नर तिलकराज को शपथ पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि शुक्रवार को एक करोड़ रुपये जमा करवा देंगे। शपथ पत्र में यह भी कहा गया था कि चेक बाउंस नहीं होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

एडिशनल कमिश्नर तिलक राज ने कहा कि मंगलवार को ही पार्किंग का पजेशन ले लिया जाएगा। इसके लिए इंफोर्समेंट और इंजीनियरिंग विंग के स्टाफ को कह दिया गया है। कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। जरूरत पड़ेगी तो और कर्मचारियों को लगाया जाएगा। कंपनी की ओर से बैंक गारंटी के रूप में जमा राशि सिक्योरिटी मनी सेे नगर निगम वसूल करेगा।

साथ ही एसएसपी से कंपनी के खिलाफ चेक बाउंस मामले में शिकायत दी गई है। आर्य टोल इंफ्रा लिमिटेड को नगर निगम के पास 25 दिसंबर 2018 को 3.69 करोड़ रुपये ठेके के तिमाही किस्त के रूप में जमा कराने थे। जानकारी के अनुसार, इसमें से कंपनी ने अब तक 1.17 और कुछ दिन पहले 50 लाख रुपये से कुछ कम यानी एक करोड़ 67 लाख रुपये ही जमा कराए हैं।

ड्यू डेट पर राशि जमा कराने पर एक सप्ताह का ग्रेस पीरियड मिलता है, लेकिन अब ग्रेस पीरियड भी समाप्त हो चुका है। कंपनी पर तीन जनवरी के बाद 18 प्रतिशत का पैनल इंस्ट्रस्ट लगाया गया है। कंपनी ने भुगतान के लिए आठ फरवरी तक का समय मांगा था, जो अब पूरा हो चुका है। इस मांगे गए समय में भी कंपनी ने नगर निगम को राशि जमा नहीं कराई।

जुलाई में भी रद्द हुआ था ठेका, कंपनी गई थी कोर्ट

नगर निगम ने 9 जुलाई 2018 को भी कंपनी का ठेका रद्द कर पजेशन अपने हाथ में ले लिया था। नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ कंपनी अदालत चली गई थी। अदालत के आदेश पर 11 जुलाई को पार्किंग का पजेशन देने को कहा गया था। इसके साथ ही किस्त जमा कराने की शर्त भी लगाई थी। अब देखना होगा कि कंपनी क्या रुख अपनाती है। हालांकि कंपनी इस बार भी कोर्ट जा सकती है।

आर्य टोल इंफ्रा की ओर से दिया गया एक करोड़ रुपये का चेक बाउंस हो गया है। ऐसे में समय अवधि खत्म होने पर कंपनी का ठेका रद्द कर दिया गया है। नगर निगम मंगलवार और बुधवार को कार्रवाई करते हुए सभी पेड पार्किंगों का ठेका को पूर्ण रूप से अपने हाथों में ले लेगा।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम चंडीगढ़

मैं तो शुरू से ही कह रहा था कि भाजपा ने आर्य टोल इंफ्रा के साथ मिलकर शहर के लोगों पर बोझ डाला है। बहुत पहले से ही कह रहा था कि इसका ठेका रद्द होना चाहिए। नगर निगम से अपील करते हैं कि पुराना रेट ही लिया जाना चाहिए। शहर के लोगों पर बोझ न डाला जाए। नगर निगम का तो करोड़ों का नुकसान हुआ है।
- देवेंद्र सिंह बबला, कांग्रेसी पार्षद

मुझे ठेका रद्द करने के संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है। इस संदर्भ में नगर निगम अधिकारियों से बात चल रही है।
- सुनील बिडलानी, डायरेक्टर, आर्य टोल इंफ्रा लिमिटेड 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed