फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal will come to Punjab on a two day visit today

Punjab: आज दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल, CM मान के साथ देंगे 150 मोहल्ला क्लीनिक की सौगात

Sat, 02 Mar 2024 10:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2024 10:46 AM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शनिवार को पंजाब की जनता को बड़ी सौगात देंगे। जालंधर से एक साथ 150 मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करेंगे। यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  

विज्ञापन
Arvind Kejriwal will come to Punjab on a two day visit today
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी शनिवार को पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। वह जालंधर में स्पोर्टस कॉलेज से एक साथ प्रदेश में 150 मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि हाल ही में सीएम भगवंत मान ने नकोदर में 283 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा अस्पताल के उद्घाटन समेत कई अन्य प्रोजेक्ट की सौगात लोगों की दी थी। वहीं पंजाब पुलिस को 410 नई हाईटेक गाड़ियां भी सौंपी थीं।
विज्ञापन


सीएम भगवंत मान दोपहर 2:15 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ हेलीकॉप्टर से जालंधर सिटी आएंगे। चार बजे वह मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करेंगे। इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पांच बजे वह जालंधर से लुधियाना रवाना होंगे। यहां पर रात्रि विश्राम करेंगे। उधर, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर निगम के कर्मचारियों की शनिवार को छुट्टी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed