{"_id":"62b04118fc0c4571b7663d0a","slug":"arvind-kejriwal-will-campaign-for-aap-candidate-in-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान ने किया रोड शो, कहा- इंकलाब की जो चिंगारी संगरूर के लोगों ने लगाई थी, वह पूरे पंजाब में फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान ने किया रोड शो, कहा- इंकलाब की जो चिंगारी संगरूर के लोगों ने लगाई थी, वह पूरे पंजाब में फैली
Mon, 20 Jun 2022 07:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Jun 2022 07:47 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने 75 साल में पंजाब का जो बुरा हाल किया, उसे सुधारने में कुछ समय तो लगेगा। पार्टी की तरफ से चुनाव के समय दी गारंटी पर काम करना शुरू कर दिया है। सीएम मान ने एलान कर दिया है कि एक जुलाई से पूरे पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त होने जा रही है।
विज्ञापन
रोड शो करते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के हक में सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया। इस दौरान बड़ी तदाद में लोग रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान पूरा बाजार रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा रहा।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संगरूर के लोगों ने भगवंत मान को 2014 और 2019 में बहुमत देकर संसद तक पहुंचाया। यहां के लोगों ने जो इंकलाब की चिंगारी लगाई थी, वह पूरे पंजाब में फैल गई है। 2022 में इतनी तेज आंधी आई कि 117 में से 92 सीट पंजाब के लोगों ने देकर भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने 75 साल में पंजाब का जो बुरा हाल किया, उसे सुधारने में कुछ समय तो लगेगा। पार्टी की तरफ से चुनाव के समय दी गारंटी पर काम करना शुरू कर दिया है। सीएम मान ने एलान कर दिया है कि एक जुलाई से पूरे पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त होने जा रही है। आगामी बजट में सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने का काम किया जाएगा। जैसे दिल्ली में स्कूल ठीक किए हैं, उसी तरह पंजाब में सरकारी स्कूलों की नुहार बदली जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पार्टी प्रत्याशी गुरमेल सिंह को अपना वोट देकर संसद तक पहुंचाए ताकि वह पंजाब की आवाज को लोकसभा में उठा सकें।
विज्ञापन
एक-एक कर सभी वादे पूरे करेगी आप की सरकार: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बरनाला में भी रोड शो किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले भगवंत मान संसद में पंजाब के मुद्दों व पंजाब की जनता की आवाज उठाते थे, अब संसद में आप की आवाज उठाने वाला कोई नहीं रहा। इसलिए आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह घराचों को भारी बहुमत से जिताकर संसद में भेजा जाए, उनका वादा है कि वह भी भगवंत मान की तरह संसद में आवाज बुलंद करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि राज्य में आप सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब की जनता से किया एक-एक वादा पूरा करेगी। पंजाब की जनता को दी गई सभी गारंटी एक-एक करके पूरी की जाएंगी लेकिन कुछ समय चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि जल्द ही महिलाओं को हजार रुपये प्रति माह मिलने लगेंगे। भगवंत मान ने कहा कि आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह घराचों को भारी बहुमत से जिताकर यह सिद्ध किया जाए कि बरनाला के लोग पहले की तरह आम आदमी पार्टी को प्यार करते हैं।
रोड शो और भीड़ से गायब थे युवक
रोड शो में से इस बार उमड़ने वाली नौजवानों की भीड़ नहीं दिखाई दी। जबकि स्थानीय नेहरू चौक पर जुटने वाले युवा ही मौजूद रहे। नौजवानों को अक्सर भगवंत मान भमक्कड़ कहकर पुकारते थे लेकिन सोमवार के रोड शो में भमक्कड़ दिखाई नहीं दिए। रोड शो में भीड़ बाहर से जुटाई गई थी। लोग अबोहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, रामपुरा फूल, लुधियाना, पटियाला से आए थे।
श्री काली माता मंदिर के गेट पर लिखे अलगाववादी नारे
रोड शो से पहले रविवार रात को पटियाला गेट स्थित श्री माता काली देवी मंदिर के गेट पर किसी ने अलगाववादी नारे लिख दिए। बता दें कि सोमवार को दोपहर दो बजे यहां रोड शो में आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पहुंचना था। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के आने से पहले संगरूर में श्री काली माता मंदिर के गेट पर किसी अज्ञात ने अलगाववादी नारे लिखे और फरार हो गया। सूचना के बाद बड़ी तदाद में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। संगरूर प्रशासन ने नारों पर पेंट करवा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।