फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal targeted central government at rohtak

केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- पीएम ने छीनी पावर, मैं आधे राज्य का चौथाई मुख्यमंत्री

Fri, 10 Aug 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Fri, 10 Aug 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal targeted central government at rohtak
रोहतक पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने चार साल में दंगों व खौफ के सिवाय कुछ नहीं दिया। कभी जाट-नॉन जाट, हिंदू-मुस्लिम को लड़वाया तो कभी गाय व देश भक्ति के नाम पर झगड़ा फसाद कराया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक-एक कर सारी पावर छीन ली और मैं अब सिर्फ आधे राज्य का चौथाई मुख्यमंत्री हूं। केजरीवाल रोहतक में आप प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हरिद्वार से लाए गए जल से शिवालय में जलाभिषेक करने आए थे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। 
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोग कांवड़ लेकर आते हैं, तो उनकी मुराद होती है। कांवड़ लेकर आए आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिंद की मुराद है कि हरियाणा में भाईचारा हो। विकास हो और सभी फले-फूलें। चार साल पहले हरियाणा में सरकार बनी और इसके चार माह बाद दिल्ली में बनी। दिल्ली के विकास की कहानी आज पूरी दुनिया को पता है। दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं, मैं आधे राज्य का चौथाई मुख्यमंत्री हूं।
विज्ञापन

हम खट्टर को मुफ्त में सिखाएंगे विकास कराना

Arvind Kejriwal targeted central government at rohtak
रोहतक पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
मेरे सामने दिक्कतें पैदा कीं। अड़चनें लगाईं, फिर भी विकास किया। खासतौर से शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य व पानी के क्षेत्र में। कहा कि सरकारी स्कूलों की कायापलट की। मैं हरियाणा के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या विकास हुआ? स्कूल अच्छे हुए, नहीं। 

विकास अच्छा हुआ, नहीं। बिजली सस्ती हुई, नहीं बल्कि महंगी हो गई। पानी आता है नहीं, तो फिर किस क्षेत्र में विकास हुआ। दिल्ली के विकास को देखने के लिए यूएन सेक्रेटरी व नोर्वे के प्रधानमंत्री समेत छह लोग छह सितंबर को आ रहे हैं, जो गली-मोहल्लों में जाएंगे। हमें तो राजनीति नहीं करनी आती जनता का काम करना आता है। 

केजरीवाल ने कहा कि या तो हरियाणा के मुख्यमंत्री को काम कराना नहीं आता या नीयत नहीं। यदि काम करना नहीं आता है, तो हम मुफ्त में सिखाने को तैयार हैं। खट्टर साहब हमसे सीखकर एक साल काम कर लें ताकि जनता दोबारा जिता दे। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से रोहतक में शहीद हुए दारोगा व अंबाला के शहीद फौजी के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की मांग की। 

पीएम ने अधिकारों पर कब्जा किया

Arvind Kejriwal targeted central government at rohtak
अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-एक करके उनकी सारी पावर छीन ली। पहले एंटीकरप्शन सेल थी जिसकी मदद से 49 दिन की सरकार में 32 अफसरों को जेल भेजा। दूसरी बार सरकार बनी तो प्रधानमंत्री ने पैरा मिलिट्री फोर्स भेजकर एंटीकरप्शन सेल पर कब्जा कर लिया।  

पंजाब में चल रहे मतभेद पर बोले-मामला घर का, सुलझा लेंगे
सीएम ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी में चल रहे मतभेद के मसले पर कहा कि हर परिवार में बर्तन बजते हैं। यह मामला घर का है, सुलझा लेंगे। पंजाब के अध्यक्ष व को-अध्यक्ष का पद खाली है। इन पदों से इस्तीफा दिया गया है, जिसे स्वीकार नहीं किया है। महागठबंधन के मसले पर कहा कि वह गठबंधन नहीं विकास की राजनीति करते हैं। 

दिल्ली की सड़कों पर लगेंगे सीसीटीवी
केजरीवल ने कहा कि दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे सड़कों पर लगेंगे। सरकारी स्कूलों की कक्षाओं में भी कैमरे लगेंगे। कल कैबिनेट में प्रस्ताव में पास किया जाएगा। अभिभावकों को पासवर्ड दिया जाएगा। जिसके माध्यम से वह घर बैठे अपने बच्चे की हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed