{"_id":"57863cda4f1c1b506213d6ba","slug":"arvind-kejriwal-sukhbir-badal-punjab-assembly-election-punjab-congress-punjab-aap-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के पंजाब दौरे पर सुखबीर बादल ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के पंजाब दौरे पर सुखबीर बादल ने उठाए सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और आप पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का तीखा वार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर डिप्टी सीएम बादल ने सवाल उठाए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पंजाब विरोधी बताते हुए उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पिछले 9 वर्षों में शिअद भाजपा सरकार ने राज्य में विकास करवाया है। पंजाब की सेवा कर रहा अकाली भाजपा गठबंधन विकासमयी है जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब विरोधी हैं।
इनका एक मात्र मकसद केवल सत्ता प्राप्ति है और इसकी प्राप्ति के लिए पार्टियां पंजाब को विनाश की ओर धकेलने का यत्न करने में लगी हुई हैं। सुखबीर ने कहा कि पंजाब को अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बनाने और सड़कों की छवि बदलने के साथ साथ पंजाब सरकार ने लोगों का जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई कल्याण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है।
आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और जानबूझ कर पंजाब और पंजाब वासियों को बदनाम कर रहे हैं। केजरीवाल को पंजाब के इतिहास, माहौल और विरासत संबंधी कुछ भी नहीं पता है। एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपनी पार्टी के नेताओं और वर्करों से पार्टी के प्रति वफादार रहने के हलफिया बयान से सिद्ध कर दिया है कि उन्हें कांग्रेसियों पर ही भरोसा नहीं। ऐसे हालात में कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाबियों का क्या संवारेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सुखबीर ने फाजिल्का क्षेत्र की 60 पंचायतों को विकास ग्रांटों के लिए चेक बांटे और पंचायतों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने समस्याओं के हल के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी, मुख्य संसदीय सचिव गुरतेज सिंह घुड़ियाना, डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया, एसएसपी नरेंद्र भार्गव, आदि उपस्थित थे।