फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal promises to change the picture of government schools in Punjab

केजरीवाल का वादा: दिल्ली के सरकारी स्कूलों की विदेश तक चर्चा, प्राइवेट को पीछे छोड़ा, सरकार बनी तो पंजाब में भी बदलेंगे तस्वीर

Tue, 23 Nov 2021 01:13 PM IST
ajay kumar अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 01:13 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अमृतसर में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने का लोगों से वादा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह पंजाब के स्कूलों की काया पलट देंगे। पंजाब में स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है। इसमें सुधार की जरूत है। यह सुधार सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal promises to change the picture of government schools in Punjab
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब के दौरे पर हैं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में शिक्षा का बुरा हाल है, जिसमें बड़े सुधार की जरूरत है। हमारे इस मिशन में अध्यापक बड़ा रोल निभाएंगे। पंजाब के सरकारी स्कूलों में 24 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इनका भविष्य अंधकार में है। बहुत से स्कूलों में अध्यापक तक नहीं हैं। सरकार ने इन स्कूलों पर पुताई करवाकर स्मार्ट स्कूल लिखवा दिया।

विज्ञापन


2015 में जब हमारी सरकार बनी थी, उस वक्त दिल्ली के सरकारी स्कूलों का यही हाल था। लोग सरकारी स्कूलों से नाम कटवा कर प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को भेजने लगे थे। लेकिन सात साल में हमारी सरकार ने यह तस्वीर बदली है। इतना शानदार काम हमारी सरकार ने किया है कि विदेश तक इसके चर्चे हैं। 99.7 प्रतिशत इस साल सरकारी स्कूलों के नतीजे आए हैं। प्राइवेट स्कूलों को दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने पीछे छोड़ दिया है। ऐसे ही पंजाब में स्कूलों को ठीक करेंगे।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया। जब तक बच्चों का भविष्य ठीक नहीं करेंगे तब तक पंजाब ठीक नहीं होगा। उन्होंने अध्यापक से अपनी इस मुहिम में शामिल होने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब के अध्यापकों को विदेश में ट्रेनिंग दिलाएंगे। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों को आठ गारंटी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापकों को केजरीवाल की आठ गारंटी

  1. दिल्ली के स्कूलों में सुधार अध्यापकों ने किया। पंजाब में भी माहौल बदलेंगे। अध्यापकों को अच्छा माहौल देंगे। अध्यापकों के साथ मिलकर पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति दिल्ली की तरह लेकर आएंगे
  2.  सरकार बनने के बाद ठेके और आउटसोर्सिंग में काम करने वाले अध्यापकों को पक्का किया जाएगा
  3. स्थानांतरण नीति को बदलेंगे 
  4. अध्यापकों से अध्यापन के अलावा कोई और काम नहीं करने दिया जाएगा
  5. आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही अध्यापकों के खाली पद भरे जाएंगे 
  6. पंजाब के अध्यापकों को दिल्ली के तर्ज पर विदेश और प्रबंधन संस्थानों में ट्रेनिंग दिलाई जाएगी 
  7. समय पर सभी अध्यापकों को प्रमोशन दिया जाएगा
  8. पंजाब के सभी अध्यापकों व उनके परिवार को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed