फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal out of jail AAP in Haryana Assembly Election 2024

Haryana Assembly Election: स्टार प्रचारक केजरीवाल की रिहाई से आप में उत्साह, मिलेगी प्रचार को धार

Sat, 14 Sep 2024 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:28 AM IST
सार

हरियाणा के चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। हरियाणा में पिछले दस साल से भाजपा की सरकार है। सरकार के खिलाफ का वोट अब तक कांग्रेस के पास जा रहा था। मगर केजरीवाल के बाहर आने से स्थिति बदल सकती है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal out of jail AAP in Haryana Assembly Election 2024
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच आप नेता व दिल्ली सीएम केजरीवाल शुक्रवार को जेल से बाहर आ गए हैं। उनके बाहर आने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जोश में हैं। अब वह विधानसभा के चुनाव प्रचार में कूद जाएंगे। 

विज्ञापन


एक दर्जन से ज्यादा रैलियों व जनसभाओं से पूरे हरियाणा को वह कवर करने की कोशिश करेंगे। उनके आक्रमक प्रचार से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को मजबूती मिलेगी। इससे कांग्रेस को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल पूरे हरियाणा में प्रचार करेंगे। इससे भाजपा के खिलाफ पड़ने वाला वोट आप के खाते में आना तय है। पिछले विधानसभा चुनाव में जजपा मजबूत स्थिति में थी। 2019 के चुनाव में जजपा ने दस सीटें जीती और 23 विधानसभा सीट ऐसी थी, जहां उसने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया। इसलिए आप को कमजोर नहीं आंका जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम फेस घोषित कर सकती है पार्टी

आम आदमी पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया है। इससे पार्टी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। केजरीवाल बाहर आ गए हैं। अब माना जा रहा है कि पार्टी हरियाणा के लिए सीएम फेस घोषित कर सकती है। पंजाब और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सीएम फेस पहले ही घोषित कर रखा था। इससे उन्हें फायदा भी मिला था।



पिछले चुनाव के आंकड़ों को देखकर लगता नहीं है कि केजरीवाल की वजह से पार्टी को कोई ज्यादा फायदा होगा। 2014 और 2019 के चुनाव में भी केजरीवाल काफी सक्रिय थे। वे उस समय जेल में नहीं बंद थे बल्कि उस दौरान उनका प्रभाव ज्यादा था। इसके बावजूद पार्टी को कोई खास फायदा नहीं हुआ। पार्टी के पास कोई नेतृत्व नहीं है। दो से चार सीटों पर यदि आप को फायदा होता भी है तो इसका नुकसान कांग्रेस को ही होगा। - डा. रजिंद्र शर्मा, विभागाध्यक्ष राजनीति विभाग एमडीयू रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed