फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind kejriwal on nri, punjab assembly elections 2017

NRI को आतंकी कहने वाले अपने गिरेबान में झांके: केजरीवाल

Tue, 31 Jan 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 31 Jan 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal on nri, punjab assembly elections 2017
अमृतसर के मजीठा में केजरीवाल की रैली - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि बादल और कैप्टन एक हैं, दोनों के आतंकियों से संबंध रहे हैं। एनआरआई को आतंकी कहने वाले यह लोग अपने गिरेबान में झांके।
विज्ञापन


मंगलवार को गुरु नगरी में केजरीवाल के रोड शो में हजारों की भीड़ जुटी तो उनका चेहरा खिल उठा। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल दोनों को पुराना राजनीतिक साथी बताया और पंजाब में आतंकवाद व भ्रष्टाचार का जन्मदाता भी। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आप के लिए चुनाव में पंजाब आने वाले एनआरआई आतंकी नहीं हैं, उन्हें आतंकी कहने वालों की फोटो मेरे पास है। पंजाब का इतिहास गवाह है कि आतंक लाने वालों में कांग्रेस और शिअद-भाजपा ही जिम्मेदार है। पंजाब में धर्म के अनादर के पीछे दोनों जिम्मेदार हैं। 1984 के दंगे कांग्रेस की देन थी तो 2016 में धार्मिक भावनाएं भड़काकर गोलियां चलवाने वाली बादल सरकार थी। कैप्टन-बादल अंदरखाते एक ही बात है। दोनों पंजाब को बारी-बारी से लूटना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

... झाड़ू जब पड़ेंगे तब पता चलेगा 

Arvind kejriwal on nri, punjab assembly elections 2017
केजरीवाल - फोटो : File Photo
केजरीवाल ने कहा कि विदेशों में रहने वाले एनआईआई अपने सुनहरे पंजाब के लिए चिंतित है। उनकी चिंता उन्हें अपने पंजाब के लिए पंजाब की धरती पर खींच लाई है, अगर वो आतंकी है तो फिर पंजाब में नशा बेचने वाले मंत्री व उनके साथी आतंकी नहीं है। क्या ऐसे लोगों को पंजाब सरकार पनाह देती रही वो आतंकी नहीं हैं। क्या नशे के आतंक के जिम्मेदार आतंकी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप की हसरत है कि पंजाब देश का सबसे संपन्न राज्य बने। 

रोड शो शहर के अलग-अलग हिस्सों से होता हुआ हाल गेट तक पहुंचा। रोड शो में आप से लोकसभा चुनाव लड़ रहे उपकार सिंह संधू, विधायक का चुनाव लड़ रहे डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, डॉ. अजय गुप्ता और सरबजीत सिंह मौजूद थे। 

... झाड़ू जब पड़ेंगे तब पता चलेगा 
केजरीवाल रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते समय आतंकी के घर रहने के मामले में तल्ख हो गए। कहने लगे कि पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। शिअद-भाजपा व कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है नहीं, बस उनकी जुबान पर केवल केजरीवाल है। पार्टी का झाड़ू पंजाब की राजनीति में गंदगी मिटाने आया है। ऐसे लोगों पर जब झाड़ू पड़ेंगे तब पता चलेगा आप क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed