फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal new big tension

अब पंजाब में 'आप' को लेकर विवाद शुरू

Mon, 02 Jun 2014 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jun 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal new big tension

पूरे देश में हार का सामना करने वाली आम आदमी पार्टी की लाज पंजाब ने चार सीटें जिता कर बचाई। इस जीत से उत्साहित ‘आप’ पार्टी ने पंजाब पर फोकस करने की तैयारी की थी।

विज्ञापन


जिसकी शुरुआत सूबे में संगठन खड़ा करने से होनी थी, लेकिन पंजाब में पार्टी के कदम बढ़ने से पहले ही थम गए हैं। क्योंकि संगठन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अब दो राष्ट्रीय नेता हालात का जायजा लेने पंजाब आ रहे हैं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय कंवीनर अरविंद केजरीवाल भी तीन जून को दरबार साहिब में माथा टेकेंगे। अनौपचारिक तौर पर वह भी प्रदेश में पार्टी के हालातों पर फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन

फूलका की नियुक्ति पर विवाद

arvind kejriwal new big tension

पंजाब में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें अब जल्द होने वाले उप चुनाव से लेकर नगर काउंसिल व नगर निगम चुनाव पर लगी हुई थीं। लोकसभा चुनाव में 33 विधानसभा सीटों पर जीत के साथ पार्टी को 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद दिख रही थी।

जिसकी तैयारी की शुरुआत संगठनात्मक ढांचे के गठन से होनी थी, लेकिन शुरुआत ही गलत हो गई। राष्ट्रीय नेतृत्व अभी हार के मंथन से नहीं उबर पाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव भी उन्हें सामने दिख रहे हैं।

इस बीच जालंधर कार्यकारिणी के एक गुट ने एचएस फूलका को पंजाब का कंवीनर नियुक्त करने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही यह प्रचारित कर दिया कि केजरीवाल ने इसे हरी झंडी दे दी है।

चार सांसदों में से तीन इसके विरोध में

arvind kejriwal new big tension

इसके साथ ही विरोध शुरू हो गया। पंजाब से जीते चार सांसदों में से तीन इसके विरोध में आ गए। कई अन्य उम्मीदवारों व नेताओं ने भी इसका खुलकर विरोध किया। रविवार को जालंधर के देश भगत यादगार हॉल में राज्य भर के वॉलंटियर्स की मीटिंग हुई। उसमें भी इसका खुलकर विरोध किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व पंजाब के फीडबैक से परेशान है। सही हालात का जायजा लेने के लिए मनीष सिसोदिया और जरनैल सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। जो जल्द पंजाब आएंगे।

दुविधा में पार्टी
आम आदमी पार्टी पंजाब को लेकर दुविधा में है। पंजाब के बारे में जानने वाला दिल्ली में कोई नेता नहीं है। योगेंद्र यादव के पास प्रभार था, चुनाव में भी वह व्यस्त रहे। अब वह सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।

पार्टी यह तय नहीं कर पा रही है कि पंजाब में संगठन बनाने के लिए चुनाव कराए जाएं या फिर पदाधिकारी नामित किए जाएं। पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती उन वॉलंटियर्स को सम्मानजनक स्थान देना होगा, जिन्होंने चुनाव लड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed