फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal interacts with Scheduled Caste community in Hoshiarpur of Punjab

होशियारपुर पहुंचे केजरीवाल: कहा- विपक्षी दलों ने एससी समुदाय का किया इस्तेमाल, सिर्फ वोट बैंक ही समझा

Tue, 07 Dec 2021 09:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Dec 2021 09:07 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक दिवसीय पंजाब के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं व अनुसूचित जाति के लोगों से संवाद किया। होशियारपुर में केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने एससी समुदाय को हमेशा वोट बैंक समझा लेकिन किया कुछ नहीं है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal interacts with Scheduled Caste community in Hoshiarpur of Punjab
होशियारपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को होशियारपुर में अनुसूचित जाति भाईचारे के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समुदाय की सभा को संबोधित किया और अपनी पार्टी की ओर से पंजाब की जनता को दिए जा रहे आश्वासनों और चुनावी वादों को दोहराया और कहा कि वह बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के सपने को साकार करेंगे। 

विज्ञापन


एससी समुदाय की अनदेखी के लिए पिछली सरकारों को दोषी ठहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने समुदाय का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के लिए किया, जबकि उनका कोई भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस समुदाय को 70 साल तक नजरअंदाज करते हुए विभिन्न दलों के नेताओं ने सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क कर दिया ताकि इन वर्गों को पढ़ने-लिखने का कोई अधिकार न मिल सके। केजरीवाल ने कहा कि वह बाबा साहब का सपना पूरा करेंगे। 

विज्ञापन

चन्नी साहब के हलके चमकौर साहिब में हो रहा अवैध खनन: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चन्नी साहिब पर यह गंभीर आरोप लगे हैं तो पंजाब के मुख्यमंत्री से जनता इसके बारे में जानना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वे जनता को बताएं कि क्या उनके हलके में होने वाले अवैध खनन में उनकी हिस्सेदारी है या वे मालिक हैं और या फिर अवैध खनन करने वालों को सरंक्षण दे रहे हैं। केजरीवाल ने यह बात मंगलवार को यहां श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। 


उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि बहुत से विधायक और मंत्री अवैध खनन करवा रहे हैं या अवैध खनन करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री अवैध रेत खनन में शामिल हैं तो राज्य का विकास कैसे हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed