{"_id":"57d275054f1c1b967931780a","slug":"arvind-kejriwal-in-golden-temple-amritsar-during-punjab-visit-big-announcements","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सत्ता में आए तो बैन करेंगे शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सत्ता में आए तो बैन करेंगे शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल अमृतसर गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में बड़ा ऐलान किया कि सत्ता में आए तो यहां शराब बैन कराएंगे। केजरीवाल पंजाब दौरे के दूसरे दिन अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्ट्राचार और नशे के खिलाफ है और यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर आ गई है। उन्होंने वादा किया कि अगर 'आप' की सरकार बनती हैं तो श्री अमृतसर साहिब को 'पवित्र शहर' का दर्जा दिलाएंगे। इसमें वार्ड सिटी के अंदर शराब, मीट, मछली, पान-बिड़ी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे नशों पर चिंता जताते हुए कहा कि पार्टी के सत्ता में आते ही अमृतसर और आनंदपुर साहिब को पवित्र एवं धार्मिक शहरों का दर्जा दिया जाएगा और धर्मस्थलों के आसपास को पूरी तरह शराब, सिगरेट सहित अन्य नशों से मुक्त रखा जाएगा। अपने ऊपर लग रहे आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि आरोप लगते ही रहते हैं और भी लगेंगे लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है।

हरमिंदर साहिब सभी की श्रद्धा का केंद्र है
अरविंद केजरीवाल अमृतसर गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो आनंदपुर साहिब को धार्मिक नगरी का दर्जा दिया जाएगा और सिख परंपरा के मुताबिक इसका विकास होगा।
केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा प्रदेश में सरकार बनते ही अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब को धार्मिक शहर का दर्जा दिया जाएगा। पंजाब दौरे के दूसरे दिन केजरीवाल श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे थे।
नतमस्तक होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब की शांति एवं कल्याण के लिए अरदास करने आए हैं। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने कोई भी आ सकता है, यह सभी की श्रद्धा का केंद्र है।
हादसे में बाल-बाल बचे केजरीवाल
इससे पहले आज सुबह लुधियाना से अमृतसर के लिए निकले उनके काफिले की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। केजरीवाल की कार एक आटो वाले से टकरा गई थी। टक्कर के बाद केजरीवाल ने कार से उतर कर आटो वाले को देखा। उसे सुरक्षित देख वे दूसरी गाड़ी से अमृतसर के लिए रवाना हो गए।