फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal appealed for AAP to win on 13 Lok Sabha seats of Punjab in Bathinda

इंडिया गठबंधन का क्या होगा?: केजरीवाल की इस मांग से आप-कांग्रेस में पड़ेगी रार! पंजाब में मांगी सभी 13 सीटें

Sun, 17 Dec 2023 06:09 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 06:09 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी पारा चढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी विकास क्रांति रैली के माध्यम से माहौल बनाने में जुटी है तो वहीं कांग्रेस जीतेगा पंजाब नाम से हवा अपने पक्ष में बना रही है। इस बीच रविवार को अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को संबोधित किया और जनता से प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें आप की झोली में डालने की अपील कर दी। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal appealed for AAP to win on 13 Lok Sabha seats of Punjab in Bathinda
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : आम आदमी पार्टी।

विस्तार

पंजाब के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की चर्चा हो रही है। इस बीच रविवार को पंजाब में सियासी पारा सरगर्म रहा। बठिंडा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की अलग-अलग रैली में एक-दूसरे पर निशाना साधा गया। एक ओर जहां मेहराज गांव में नवजोत सिंह सिद्धू गरजे तो दूसरी तरफ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने कई बड़ी सौगातें लोगों को दीं। राष्ट्रीय पटल पर भले ही कांग्रेस और आप एक ही गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा हैं लेकिन पंजाब में दोनों के बीच अभी बात नहीं बन रही है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में गठबंधन की चर्चाओं के बीच अरविंद केजरीवाल ने इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का काम देखने के बाद पंजाब की जनता ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर आम आदमी पार्टी को जीत दिलाई है। मेरा दिल कह रहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता 110 से अधिक सीटों पर जिताएगी, क्योंकि भगवंत मान सरकार ने इतना शानदार काम किया है। इस बीच केजरीवाल ने पंजाब की जनता के सामने बड़ी मांग रख दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की एक और पंजाब की 13 की 13 सीटें हमें दीजिए। हम रंगला पंजाब बनाएंगे। केजरीवाल के इस बयान से स्पष्ट हो चुका है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा भी कई बार अगले दम पर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। 

विज्ञापन

गठबंधन पर राजी... फिर भी आप पर बरस रहे सिद्धू

गांव मेहराज में आयोजित कांग्रेस की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू आप पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब कहने वालों ने कंगला पंजाब बना दिया। केजरीवाल ने झूठ बोलकर सरकार बनाई। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। इससे पहले शनिवार को सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले केजरीवाल और भगवंत मान झूठ की पैकिंग कर लेते हैं और उसकी मार्केटिंग करते हैं। रेत और शराब माफिया पर आप सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। जब तक नशा तस्करों और पुलिस का गठजोड़ खत्म नहीं होता, तब तक पंजाब में नशा समाप्त नहीं हो सकता। आप के साथ गठबंधन के सवाल पर सिद्धू ने कहा था कि वह हाईकमान के आदेश पर बतौर सिपाही गठजोड़ के लिए काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सीटों का गणित

अब अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता से 13 की 13 सीटों मांग ली हैं। इससे पंजाब के राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। मौजूदा समय में पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में सात कांग्रेस, दो भाजपा, दो शिरोमणि अकाली दल और एक सीट शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और एक आप के पास है। वहीं पंजाब से आप के सात राज्यसभा सांसद हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed