फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arun Sood Appointed BJP Chandigarh State President

चंडीगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष बने अरुण सूद, संजय टंडन बने राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

Sat, 18 Jan 2020 09:07 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 18 Jan 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Arun Sood Appointed BJP Chandigarh State President
Chandigarh - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ भाजपा में अब कुर्सी बदल गई है। जिस कुर्सी पर 10 साल तक संजय टंडन बने रहे, अब उस कुर्सी के मालिक पार्षद व पूर्व मेयर अरुण सूद हो गए हैं। टंडन अब पूर्व अध्यक्ष बन चुके हैं। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के नाम के एलान के बाद जिस कुर्सी पर टंडन बैठे थे, उस पर अरुण सूद को बैठाया गया। टंडन उठकर दूसरी कुर्सी पर बैठे।

विज्ञापन


सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय शुक्रवार दोपहर कार्यकर्ताओं और नेताओं से खचाखच भरा रहा। करीब 12 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को आरंभ किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अरुण सूद को प्रदेश अध्यक्ष और संजय टंडन को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य घोषित किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सबसे लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहने वाले संजय टंडन की वजह से चंडीगढ़ में भाजपा यहां तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति सर्वसम्मति से होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाई सत्य कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल नेता बताते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठ का सहारा लेकर लोगों को भड़का रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा, रामबीर सिंह भट्टी, भीमसेन, महामंत्री प्रेम कौशिक और चन्द्रशेखर समेत सभी पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सफल कार्यकाल पूरा किया, अच्छा दायित्व मिलना चाहिए: मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि संजय टंडन ने काफी अच्छा काम किया है। उनकी अध्यक्षता में भाजपा ने सभी चुनाव जीते हैं। कहा कि, संजय टंडन को पार्टी में अच्छा दायित्व मिलना चाहिए। उन्होंने 10 साल का सफल कार्यकाल पूरा किया है। पार्टी हाईकमान सोच विचार कर बड़ी जिम्मेदारी जरूर देगा। 

उन्होंने अरुण सूद को सलाह दी कि वह अपने कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से बात करें। जरूरत पड़ने पर कठोरता से भी बात करनी चाहिए, क्योंकि अपनों पर ही गुस्सा किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से परामर्श जरूर करना चाहिए। सीएम ने कहा कि चंडीगढ़ से उनका नाता बहुत पुराना है। उन्होंने चंडीगढ़ में वोट भी दिया है।

जब मनोहर बोले- थोड़ी देर में सभी ‘पूर्व’ होने वाले हैं

भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की जिम्मेदारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दी थी। अरुण सूद के नाम की घोषणा से पहले मनोहर लाल ने भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने संजय टंडन को प्रदेश अध्यक्ष बताया। इस पर सभी हैरान हो गए तो मनोहर लाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि टंडन अभी पूर्व अध्यक्ष नहीं हुए हैं। 

इस पर सभी हंसने लगे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अभी थोड़ी देर में ‘पूर्व’ पूर्व होने वाले हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन आया है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूछा कि अगर कोई अभी भी बनना चाहता है तो बता दे, चुनाव थोड़ा लेट करवा देंगे। मनोहर लाल ने कहा कि पता नहीं नामांकन एक ने ही क्यों भरा, या बाकियों को भरने नहीं दिया गया। इस पर सभी हंसने लगे।

टंडन ने की कार्यकर्ताओं से अपील- मुझसे ज्यादा सहयोग सूद को देना
संजय टंडन ने कहा कि उन्हें 10 साल पार्टी की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने अपना 100 फीसदी दिया। सभी ने सहयोग भी किया लेकिन फिर भी अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वह माफ कर दें। कहा कि, वह नहीं चाहते कि बाद में कोई कहे कि उन्होंने किसी के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया। टंडन ने कहा कि अरुण सूद अब नए प्रदेश अध्यक्ष हैं और सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि जितना सहयोग सभी ने हमें किया, उतना ही सहयोग सभी अब अरुण सूद को करें।

भाजपा ने पहली बार किसी प्रदेश अध्यक्ष को दिया सर्टिफिकेट
अरुण सूद को भाजपा की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी जारी किया गया। इस सर्टिफिकेट पर अरुण सूद को चंडीगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी थी। इसके अलावा इस पर प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक, राष्ट्रीय ऑब्जर्वर बने वाई सत्य कुमार और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हस्ताक्षर थे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि भाजपा की तरफ से सर्टिफिकेट देने की प्रथा अब शुरू की गई है, जो कि बहुत ही सकारात्मक कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed