फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arun Jetli, BJP workers, Punjab, chandigarh

पंजाब में चुनाव को लेकर भाजपा की गतिविधियों में अचानक आई तेजी

Mon, 19 Sep 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Sep 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
Arun Jetli, BJP workers, Punjab, chandigarh
अरुण जेटली - फोटो : फाइल फोटो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा के पंजाब दौरे के बाद पार्टी की चुनावी गतिविधियों में अचानक तेजी आ गई है। राष्ट्रीय नेताओं ने जालंधर में प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बताया जाता है कि उन्होंने सभी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


इन नेताओं ने बताया कि पार्टी उन सभी 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जहां पिछली बार उतारे गए थे। इनमें से 3-4 सीटों पर अकाली दल के साथ उम्मीदवारों की अदला-बदली की बात चल रही है। यदि ऐसा हुआ तो इन सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
विज्ञापन


जेटली ने नेताओं से कहा है कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में तीसरी बार सरकार का गठन करना है। इसलिए सभी नेता पार्टी के हित और घोषित उम्मीदवारों के लिए जी-जान लड़ा दें। प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने केंद्रीय नेताओं को आश्वासन दिया है कि जल्द विधानसभा चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों पर होमवर्क पूरा कर लिया जाएगा। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष खुद पंजाब का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिन चार सीटों के लिए भाजपा अदला बदली करने की बात कर रही है, उसमें से दो पर सुखबीर बादल अपने ही उम्मीदवार उतारना चाहते हैं। इसका संकेत सुखबीर ने दिया भी है। भाजपा का मानना है कि उनका उद्देश्य तीसरी बार सरकार बनाना है, इसलिए दोनों दल इन स्थानों से जीत के प्रबल दावेदारों को ही उतारेंगे। इस संबंध में जल्द भाजपा के शीर्ष नेताओं की शिरोमणि अकाली दल के साथ बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed