{"_id":"57e0011d4f1c1b223aa83355","slug":"arun-jetli-bjp-workers-punjab-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में चुनाव को लेकर भाजपा की गतिविधियों में अचानक आई तेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में चुनाव को लेकर भाजपा की गतिविधियों में अचानक आई तेजी
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Mon, 19 Sep 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा के पंजाब दौरे के बाद पार्टी की चुनावी गतिविधियों में अचानक तेजी आ गई है। राष्ट्रीय नेताओं ने जालंधर में प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बताया जाता है कि उन्होंने सभी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है।
इन नेताओं ने बताया कि पार्टी उन सभी 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जहां पिछली बार उतारे गए थे। इनमें से 3-4 सीटों पर अकाली दल के साथ उम्मीदवारों की अदला-बदली की बात चल रही है। यदि ऐसा हुआ तो इन सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
जेटली ने नेताओं से कहा है कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में तीसरी बार सरकार का गठन करना है। इसलिए सभी नेता पार्टी के हित और घोषित उम्मीदवारों के लिए जी-जान लड़ा दें। प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने केंद्रीय नेताओं को आश्वासन दिया है कि जल्द विधानसभा चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों पर होमवर्क पूरा कर लिया जाएगा। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष खुद पंजाब का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिन चार सीटों के लिए भाजपा अदला बदली करने की बात कर रही है, उसमें से दो पर सुखबीर बादल अपने ही उम्मीदवार उतारना चाहते हैं। इसका संकेत सुखबीर ने दिया भी है। भाजपा का मानना है कि उनका उद्देश्य तीसरी बार सरकार बनाना है, इसलिए दोनों दल इन स्थानों से जीत के प्रबल दावेदारों को ही उतारेंगे। इस संबंध में जल्द भाजपा के शीर्ष नेताओं की शिरोमणि अकाली दल के साथ बैठक होगी।