{"_id":"56e84be507f1300df93f55a010539db0","slug":"arun-jaitley-will-be-bjp-candidate-from-amritsar-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो गया तय, अमृतसर से जेटली होंगे भाजपा उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो गया तय, अमृतसर से जेटली होंगे भाजपा उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Feb 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब भाजपा की चुनाव समिति ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण जेटली को अमृतसर लोकसभा सीट से लड़ाने पर मुहर लगा दी है।
वीरवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रधान कमल शर्मा की अध्यक्षता में हुई समिति की मीटिंग में एक मत से यह प्रस्ताव पास कर दिया गया।
चुनाव समिति के सदस्यों ने कहा कि जेटली जैसे राष्ट्रीय नेता को अमृतसर से लड़ाने के कई फायदे होंगे। मौजूदा सांसद नवजोत सिद्धू भी उनके नाम पर सहमत हैं।
अमृतसर सीट तो आसानी से निकल ही जाएगी। जेटली के लड़ने से पंजाब की दो अन्य सीटों के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत की सीटों पर भाजपा को फायदा मिलेगा।
इसलिए जेटली को अमृतसर से ही लड़ाया जाए। मीटिंग के दौरान भाजपा के कोटे की तीनों संसदीय सीटों अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर से संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई।
इस दौरान तीनों लोकसभा सीटों से संभावित उम्मीदवारों के पैनल पर भी मुहर लगा दी गई। मीटिंग में पंजाब प्रभारी शांता कुमार, सह-प्रभारी शाम जाजू और विधायक दल के नेता भगत चुन्नी लाल मौजूद नहीं थे।