फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Artists landed in Chandigarh in support of farmers .. Painting their pain

किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ में उतरे कलाकार.. पेंटिंग बनाकर बयां किया उनका दर्द

Mon, 08 Feb 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Artists landed in Chandigarh in support of farmers .. Painting their pain
सेक्टर-17 प्लाजा में एक कलाकार किसान की पेंटिंग बनाकर अपनी भावना को व्यक्त करता एक कलाकार। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के समर्थन में कलाकारों ने रविवार को सेक्टर- 17 प्लाजा में कई प्रस्तुतियां दीं। किसी ने पेटिंग बनाई तो किसी ने बॉडी आर्ट दिखाई। लोगों ने उनकी कला को देखकर खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

10 से अधिक कलाकारों ने किसानों की पेटिंग बनाई और पेटिंग में किसानों की दशा को सामने रखा। एक कलाकार ने काव्य पाठ में कहा- डटे रहे तो जीत जाएंगे, चुप रहे तो मिट जाएंगे। कलाकार हरदेव सिंह ने बॉडी आर्ट दिखाई। उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर शरीर पर किसान जिंदाबाद लिखकर समर्थन किया। कलाकार विजय कुमार ने दोनों हाथों में पेड़ के पत्ते लिए थे और मुंह में सूखी टहनी लेकर किसान की दशा को सामने रखा। उन्होंने कहा कि किसान देश के लोगों को पेट भरता है। आज किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। यह कानून और स्थिति कमजोर कर देंगे। ऐसे में किसानों का सभी को साथ देना चाहिए। कृषि कानून वापस होने चाहिए। इस दौरान कलाकारों ने खेत का दृश्य व मेड़ आदि भी बनाई। किसानों के स्कैच बनाने साथ साथ स्लोगन भी लिखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed