फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Artisans absconding with jewelers' gold and diamond ornaments

ज्वैलर्स का सोना और हीरे के गहने लेकर कारीगर फरार

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Artisans absconding with jewelers' gold and diamond ornaments
चंडीगढ़। मनीमाजरा में ज्वैलर्स की दुकान से कारीगर 10 लाख रुपये का सोना व हीरे के गहने लेकर फरार हो गया। आरोपी को पांच दिन पहले ही दुकान मालिक ने काम पर रखा था। मनीमाजरा पुलिस ने आरोपी सवो बाग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनीमाजरा निवासी समर माजी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 30 साल से मनीमाजरा बाजार में ज्वेलरी की दुकान चला रहे हैं। उनकी दुकान में चार सुनार काम करते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के रहने वाले सवो बाग (41) को 8 मार्च को गहने डिजाइन करने के लिए काम पर रखा था। बीते 10 मार्च को उसे डिजाइन करने के लिए 150 ग्राम कच्चा सोना और 102 ग्राम हीरे के गहने दिए थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने सवो बाग पर इसलिए भरोसा कर लिया, क्योंकि वह उनके गांव का रहने वाला था। माजी ने बताया कि आरोपी अन्य कर्मचारियों के साथ दुकान में ही रह रहा था। रविवार सुबह वह चाय पीने के बहाने दुकान से निकला और फिर नहीं लौटा। उन्होंने डिजाइनिंग के लिए दिए सोने और हीरे के गहने चेक किए तो गायब थे। इसके बाद थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर सवो बाग के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed