फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Artillery and hosts Chandigarh register impressive wins on the opening day of the Maharaja Ranjit Singh Polo Cup

Chandigarh News: महाराजा रंजीत सिंह पोलो कप के पहले दिन आर्टिलरी और मेजबान चंडीगढ़ की शानदार जीत

Mon, 30 Mar 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Artillery and hosts Chandigarh register impressive wins on the opening day of the Maharaja Ranjit Singh Polo Cup
चंडीगढ़। महाराजा रंजीत सिंह पोलो कप के पहले दिन आर्टिलरी और मेजबान जीबी लेजेंड्स चंडीगढ़ ने जीत दर्ज करते हुए शानदार शुरुआत की। इस टूर्नामेंट के साथ भारतीय पोलो संघ पोलो सीजन 2026 का आगाज रविवार को नयागांव के पास चंडीगढ़ पोलो क्लब में हुआ। यह टूर्नामेंट इंडियन पोलो एसोसिएशन के अधीन चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आर्टिलरी ने हरियाणा को 18-6 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही आर्टिलरी टीम पूरी तरह नियंत्रण में दिखाई दी और तेज आक्रमण तथा डिफेंस के दम पर मैच की दिशा तय कर दी। नफेदार इरफान खान पहले राउंड के स्टार खिलाड़ी रहे। उन्होंने शानदार सटीकता के साथ 45 यार्ड पेनल्टी को गोल में बदला, जिससे उनकी टीम ने 7-4 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

हरियाणा की ओर से अमर सिंह ने दो शानदार गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। दूसरे राउंड में आर्टिलरी ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। गनर उदय सिंह यादव ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन बेहतरीन गोल किए और स्कोर 13-7 कर दिया। हरियाणा की ओर से अमन सिंह ने संघर्ष जारी रखा और तीन गोल करके अपनी टीम के शीर्ष स्कोरर बने। तीसरे राउंड में केप्टन प्रिंसपाल सिंह ने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने कई बेहतरीन बचाव किए और साथ ही दो शानदार गोल भी दागे, जिससे मैच आर्टिलरी के पक्ष में 16-8 मजबूती से समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में रिमाउंट वेटनरी कॉर्पस (आरवीसी) ने हैंडीकैप के आधार पर मैच की शुरुआत पांच गोल की बढ़त के साथ की। मेजबान जीबी लीजेंड्स चंडीगढ़ ने शानदार वापसी करते हुए पहले राउंड के अंत तक अंतर कम कर दिया और स्कोर 6-4 हो गया। लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान और नवीन सिंह ने दो-दो गोल किए। दूसरे राउंड में दिलप्रीत सिंह सिद्धू के बेहतरीन और महत्वपूर्ण बचाव की बदौलत मेजबान टीम ने आरवीसी की स्कोरिंग को काफी हद तक रोक दिया।

शानदार फॉर्म में चल रहे विशाल चौहान और नवीन सिंह ने अपनी आक्रामक लय जारी रखते हुए फिर दो-दो गोल किए, जिससे दूसरे राउंड के अंत तक उनकी टीम ने 8-7 की बढ़त हासिल कर ली। लास्ट राउंड में जीबी लीजेंड्स चंडीगढ़ ने पूरी तरह मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और पांच और गोल दागकर 13-8 से शानदार जीत दर्ज कर ली। अब टूर्नामेंट के मुकाबले सोमवार को भी चंडीगढ़ पोलो क्लब में जारी रहेंगे, जहां पहले मैच में आर्टिलरी का मुकाबला रिमाउंट वेटनरी कॉर्प्स से होगा, जबकि दूसरे मुकाबला मेयो कॉलेज अजमेर की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed