{"_id":"e1c3fe484395ef21858365f59e7ca605","slug":"art-of-government-collage-s-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी ब्वायज के विदेशी रंग देख दंग रह जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी ब्वायज के विदेशी रंग देख दंग रह जाएंगे आप
अरविंद बाजपेयी/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Dec 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी ब्वायज और विदेशी रंग। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स में पंजाब के ग्रामीण इलाकों से आए स्टूडेंट्स कुछ ऐसे ही हैं।
थ्री डी ग्रैफिटी हो, पेंटिंग हो या पोट्रेट तैयार करना... गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स सेक्टर-10 के स्टूडेंट्स के बाएं हाथ का खेल है।
ये अपनी एजूकेशन के लिए न तो माता-पिता से फंडिंग करवाते हैं न ही अपने दोस्तों की मदद लेते हैं। कॉलेज में हासिल की गई शिक्षा ही उनका पेशा बन गया है।
ये स्टूडेंट दिन में कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और रात को पॉकेट मनी के लिए काम। उनकी कई पेंटिंग और पोट्रेट विदेशी स्टाइलों से प्रेरित हैं।
फाइनल ईयर के स्टूडेंट हनित सोनी ने एक साल पहले अपने आठ दोस्तों का एक ग्रुप तैयार किया। ग्रुप में हनित के साथ गगन, कश्मीर, हरपाल, पीयूष, धर्मपाल, सिद्धांत और तरुण हैं।
यह स्टूडेंट्स पंजाब के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। हनित ने कहा कि वे आर्ट का काम बड़े स्तर पर करना चाहते थे। इसके लिए दोस्तों की आवश्यकता थी।
वे ग्राफिटी, पेंटिंग्स, पोट्रेट, पोस्टर डिजाइन, कार्टून, टेक्चर के साथ इलेस्ट्रेशन भी करते हैं।
पहली बार ट्राइसिटी में थ्री डी ग्राफिटी
हनित सोनी ने बताया कि पंचकूला के फाइव डिग्री कैफे में थ्री डी ग्राफिटी दिखाई देगी। यह एक थ्री पिक्चर होती है। इस पेंटिंग में कार बनाई गई है जो एक दीवार तोड़कर बाहर आती दिखाई दे रही है।
इसमें टेक्सट भी थ्री डी है। यहीं पर उन्होंने बाब मारले का पोट्रेट भी तैयार किया है।
यह होती है ग्राफिटी
ग्राफिटी फ्री स्टाइल पेंटिंग है। इसमें स्केच बनाया जाता है फिर उसकी कलर स्कीम सोची जाती है। उसके बाद बैकग्राउंड का रंग निर्धारित करके फिर उसको रियलिस्टिक रूप दिया जाता है। इसकी फीस पांच सौ रुपये स्क्वैयर फीट है।
विज्ञापन
इनको किया है डिजाइन
फन फैक्ट्री सेक्टर-9 चंडीगढ़
इंटरनेशनल काफी फेस्ट
चंडीगढ़ कार्निवल
फाइव डिग्री सेक्टर-5 पंचकूला
स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल
घरों में वाल पेंटिंग्स