फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arshdeep's storm made the audience's excitement sky high, Bhangra was performed fiercely.

Chandigarh News: अर्शदीप के तूफान से दर्शकों का रोमांच सातवें आसमान पर, जमकर डाला भंगड़ा

Wed, 10 Apr 2024 04:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Arshdeep's storm made the audience's excitement sky high, Bhangra was performed fiercely.
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल सीजन का पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस स्टेडियम में पहली बार रात के समय का मुकाबला हुआ। स्टेडियम के साथ ही आसपास का क्षेत्र भी दुधिया रोशनी से नहा गया। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज और लोकल हीरो अर्शदीप सिंह ने इस मैच में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। उनके इस लाजवाब प्रदर्शन पर दर्शकों का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच गया और जमकर भंगड़ा डाला। स्टेडियम अर्शदीप...अर्शदीप की आवाज से गूंजने लगा। अर्शदीप सिंह ने पहले ट्रेविस हैंड को कप्तान शिखर धवन के हाथों कैच करवाया। कप्तान ने पीछे दौडक़र कैच पकड़ा। इसी ओवर की चौथी गेंद पर खतरनाक दिख रहे बल्लेबाज एडम मारक्रम को आउट किया। इसके बाद टीम को एक छोर से संभालकर करारे शॉट लगाने वाले नीतिश रेड्डी को 64 के निजी स्कोर पर रबाड़ा के हाथों आउट कराया। उन्होंने अब्दुल को सैम कुरेन के हाथों कैच करवाकर चौथा लिया।चार किलोमीटर का सफर कर स्टेडियम पहुंचे दर्शक
विज्ञापन

मैच को लेकर इतना क्रेज था कि खेल प्रशसंकों को परेशानी के बीच करीब चार किलोमीटर का सफर कर स्टेडियम आना पड़ा। फैंसिंग तोड़ स्टेडियम में दर्शकों ने किया प्रवेश किया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले मैच से सबक लेते पार्किंग एरिया का विस्तार किया। पीसीए के सचिव दिलेशर खन्ना ने बताया कि पहले मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की पार्किंग एरिया 42 एकड़ का बनाया गया था, लेकिन पहले मैच में ट्रैफिक की समस्या सामने आने पर पीसीए ने दूसरे मैच में पार्किंग एरिया 48 एकड़ का तैयार किया है ताकि मैच देखने आने वाले क्रिकेट प्रशंसकों को समस्या न आए। स्टेडियम में बाहर 9-10 एरिया में बनी पार्किंग को फेसिंग लगाकर बंद किया था। यहां पर गाड़ी पार्क कर स्टेडियम तक पहुंचने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को 1 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन मैच देखने की उत्सुकता में दर्शकों ने स्टेडियम की फेंसिंग तोड़कर स्टेडियम के अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन

लाल रंग में रंगा स्टेडियम
घरेलू टीम पंजाब किंग्स को चेयर करने के लिए काफी संख्या में प्रशंसक स्टेडियम में पहुंचे और स्टेडियम के अधिकतर स्टैंड लाल रंग से रंगे हुए नजर आए। बता दें मुल्लांपुर स्टेडियम में आईपीएल का पहला मुकाबला 23 मार्च का पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला गया था। इस मैच के बाद लंबा जाम से क्रिकेट प्रशंसकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। घंटों जाम में गाड़ियां फंस रही थीं इस आलोचना के बाद पुलिस मंगलवार को खेले गए मुकाबले को लेकर पूरे प्लान के साथ काम किया । पंजाब पुलिस की तरफ से चंडीगढ़ की तरफ, मुल्लांपुर पीजीआई रोड तथा कुराली की तरफ से स्टेडियम में बने गेट के अनुसार एंट्री करने का बोर्ड लगाया गया था। इस कारण क्रिकेट प्रशंसकों को स्टेडियम पहुंचने के लिए तकरीबन तीन से चार किलोमीटर अधिक चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाॅक्स
फैंसिंग तोड़ स्टेडियम में दर्शकों ने किया प्रवेश
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले मैच से सबक लेते पार्किंग एरिया का विस्तार किया। पीसीए के सचिव दिलेशर खन्ना ने बताया कि पहले मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की पार्किंग एरिया 42 एकड़ का बनाया गया था, लेकिन पहले मैच में ट्रैफिक की समस्या सामने आने पर पीसीए ने दूसरे मैच में पार्किंग एरिया 48 एकड़ का तैयार किया है ताकि मैच देखने आने वाले क्रिकेट प्रशंसकों को समस्या न आए। स्टेडियम में बाहर 9-10 एरिया में बनी पार्किंग को फेसिंग लगाकर बंद किया था। यहां पर गाड़ी पार्क कर स्टेडियम तक पहुंचने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को 1 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन मैच देखने की उत्सुकता में दर्शकों ने स्टेडियम की फेंसिंग तोड़कर स्टेडियम के अंदर प्रवेश किया।




बॉक्स





बीच मैच में बदलनी पड़ी विकेट, लेजर शो रहा आकर्षण का केंद्र

छठा ओवर हर्षल पटेल कर रहे थे। इसी दौरान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने विकेट पर गेंद से तेजी से हिट कर आउट करने की अपील मार कर आउट की अपील की। हालांकि बल्लेबाज का अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। लेकिन तेज से लगी हिट से विकेट की लाइट जलनी बंद हो गई, जिसके बाद अंपायर की ओर से विकेट का बदलना पड़ा। मैच की एक एनिंग के बाद स्टेडियम में पूरी तरह अंधेरा हो गया। इसके बाद लेजर शो शुरू हुआ। यह अपनी तरह का अलग की इवेंट रहा। लेजर शो स्टेडियम में बैठे तमाम दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed