{"_id":"64bc3bb5ce605212f00989a7","slug":"arrested-for-threatening-to-kill-by-befriending-on-instagram-chandigarh-news-c-16-sml1026-195929-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद जाली आईडी से युवती की निजी तस्वीरें उसके परिवार को भेजने के आरोपी को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक युवती पर शादी के लिए दबाव डाल रहा है। वह युवती के जन्मदिन (22 जुलाई) पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। यह मामला सामने आने के बाद साइबर सेल ने आरोपी हिमांशु जांगड़ा (20) को गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित जखोपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिसमें युवती की फोटो और वीडियो थे। चंडीगढ़ की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दिसंबर 2020 में हिमांशु के साथ इंस्टाग्राम पर चैटिंग शुरू हुई थी। कुछ समय में ही वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। उन दोनों के बीच कई बार मुलाकात भी हुई लेकिन साल 2023 की शुरुआत में आरोपी इंस्टाग्राम अकाउंट और मैसेज के जरिए उसे और उसके परिवार के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शादी का दबाव डालने लगा। हिमांशु ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती की निजी तस्वीरों को उसके परिवार को भेजना शुरू कर दिया। शिकायत के मुताबिक आरोपी उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें/वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे वह काफी तनाव में चल रही थी। आरोपी ने धमकी दी कि उसे 22 जुलाई को जान से मार देगा। एसपी क्राइम के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी को गुरुग्राम से दबोच लिया।
सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को बनाता था निशाना
पुलिस पूछताछ में आरोपी हिमांशु ने बताया कि वह फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल अकाउंट के जरिए युवतियों से बातचीत कर उनके करीब पहुंचता था। उसने कई जाली अकाउंट बना रखे हैं। आरोपी युवतियों को अपने जाल में फंसाने के लिए फोटो और वीडियो अपलोड करता था। साल 2020 में चंडीगढ़ की युवती के संपर्क में आया। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद उसके कुछ वीडियो बना फोटो खींच लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा था। इससे युवती परेशान चल रही थी।