फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, curfew, Morning Walk in Chandigarh, Women Arrested by Police

मनीमाजराः लॉकडाउन में सुबह की सैर करने निकली 25 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2020 02:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 17 Apr 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, curfew, Morning Walk in Chandigarh, Women Arrested by Police
प्रतीकात्मक तस्वीर
सुबह की सैर करने निकली 25 महिलाओं के खिलाफ मनीमाजरा पुलिस ने वीरवार को केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने क्षेत्र में सख्त हिदायत दी है कि बिना वजह कोई बाहर घूमता मिला तो सख्त कार्रवाई होगी, इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। देर शाम सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। साथ ही बाहर न निकलने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ को बुधवार स्वास्थ्य मंत्रालय ने हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कर्फ्यू में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से लेकर पुलिस विभाग तक लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। बावजूद लोग बाहर टहलने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मनीमाजरा पुलिस ने सुबह सैर करने निकली 25 महिलाओं को रोककर पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि बस यहीं तक टहलने निकलने थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि देर शाम सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे से कोई घूमता मिला तो कोई केस दर्ज कर जेल भेज दिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मनीमाजरा पुलिस ने ऐसी 25 महिलाओं को गिरफ्तार किया जो अपने घर के बाहर गलियों आदि में सैर कर रही थीं। जैसे-जैसे कोरोना महामारी का खौफ बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ही महिलाएं अपनी अड़ोस पड़ोस की महिलाओं को लेकर सुबह सैर करने निकल जाती हैं।

ऐसी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि लॉकडाउन नियम के अनुसार बिना काम आप अपनी गली तक नहीं जा सकते हैं। जो लोग ऐसा करेंगे पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करेगी।

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले 182 लोगों को किया था गिरफ्तार

कुछ दिन पहले पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर मॉर्निंग वॉक करने निकले 56 केसों में 182 लोगों को गिरफ्तार किया था। एसएसपी नीलांबरी जगदले के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सेंट्रल डिवीजन में पुलिस ने कुल 40 पार्क चेक कर 215 लोग राउंडअप किए। इसके अलावा आईपीसी की धारा 188 के तहत 11 केस दर्ज करते हुए पुलिस ने 113 लोगों को गिरफ्तार किया।

आईपीसी की धारा 188 (बिना मास्क भी पहने) के तहत 2 केस दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। ईस्ट डिवीजन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 35 पार्क चेक किए और 142 लोगों को राउंडअप किया था। धारा 188 के तहत 22 केस दर्ज करते हुए पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया था। धारा 188 में 13 केस दर्ज कर 14 को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा साउथ डिवीजन में पुलिस ने 45 पार्क चेक कर 109 लोगों को राउंडअप किया था। साथ ही 188 के तहत 5 केस दर्ज करते हुए पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया। धारा 188 के तहत 3 केस दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed