फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrangements should be made for food and transport to the people of UP

यूपी के लोगों के लिए खाने व घर तक पहुंचाने के बंदोबस्त किए जाएं

Sun, 29 Mar 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made for food and transport to the people of UP
चंडीगढ़। सरकार कुछ क्षेत्रों में फंसे मजदूरों, गरीबों को उनके इलाकों में छोड़ने का काम कर रही है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी फंसे यूपी के मजदूरों व गरीब लोगों को खाना देने व उनको उत्तर प्रदेश में उनके घर तक पहुंचाने का काम किया जाए। यह मांग उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के महासचिव संजीव वर्मा ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि हजारों की संख्या में यूपी के लोग यहां काम करते हैं। हर दिन सैकड़ों लोग ट्रेनों के जरिये अपने घरों को आते-जाते थे, लेकिन अब लॉक डाउन के कारण उनका रोजगार चला गया। उनके सामने खाने के लाले पड़ गए। तमाम लोग तो अपने घरों को पैदल ही चले गए। कुछ लोगों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है। इससे उनकी दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासक वीपी सिंह बदनौर व सांसद किरण खेर की ओर से की जाए। उन्होंने मांग की है कि जब तक उन्हें घर छोड़ने की तैयारी नहीं हो जाती, तब तक उनको समय पर भोजन उपलब्ध करवाया जाए ताकि वह अपना भरण पोषण कर सकें। उन्होंने लोगों की कई अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया है। साथ ही उन समस्याओं के निराकरण की भी मांग की है। दवाएं आदि भी पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed