फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrangements for Navratra Mela in Mansa Devi Mandir

नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी, ऐसे होंगे इंतजाम

Wed, 10 Sep 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for Navratra Mela in Mansa Devi Mandir

माता मनसा देवी मंदिर में 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक लगने वाले आश्विन नवरात्र मेले के मद्देनजर उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अफसरों की बैठक ली। इस दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


डीसी ने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे, ताकि हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उपायुक्त ने मंदिर के मुख्य द्वारा पर मेटल डिटेक्टर और व्यापक पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने व मेले को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व प्रोटोकाल अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही व अन्य सुविधाओं की भी मेले से पहले व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे मेडिकल की व्यवस्था
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान चिकित्सा सुविधा, मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस और 24 घंटे ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मच्छरों और मक्खियों को दूर भगाने के लिए फॉगिंग मशीन से धुआं भी छोड़ने की व्यवस्था करें और जनरल अस्पताल में दस अतिरिक्त बेड का बंदोबस्त करें।

उन्होंने पंचकूला और चंडीगढ़ परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचकूला के बाहर से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों की विशेष व्यवस्था करें।


इस मौके पर पुलिस उपायुक्त राहुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा, उपमंडल अधिकारी नागरिक (ना.) पंचकूला हेमा शर्मा, कालका शक्ति सिंह, संपदा अधिकारी हुडा गुरमीत सिंह, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके मिगलानी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed