फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arora preparing Thailand's swimming championship Bangkok

बैंकाक में होने वाली तैराकी चैंपियनशिप के लिए थाइलैंड में तैयारी कर रही चाहत अरोड़ा

Sun, 09 Aug 2020 12:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Arora preparing Thailand's swimming championship Bangkok
चंडीगढ़। तैराक चाहत अरोड़ा बैंकाक में होने वाली स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए इन दिनों थाईलैंड में तैयारी कर रही हैं। वह प्रोफेशनल कोचों की देखरेख में स्वीमिंग पूल में अभ्यास में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस पूल में ओलंपिक लेवल के भारतीय तैराक ट्रेनिंग लेने पहुंचते हैं। चाहत अरोड़ा कोरोना महामारी से पहले थाईलैंड चली गई थी।
हर साल ट्रेनिंग लेती हैं चाहत अरोड़ा
पिछले कुछ सालों से हाई फाई ट्रेनिंग के लिए वह थाईलैंड जाती हैं। चाहत थाइलैंड में वर्ल्ड के बेहतरीन तैराकी कोचों से ट्रेनिंग ले रही हैं। चाहत की मां गीता अरोड़ा ने बताया कि अभी भारत में तैराकी और स्वीमिंग पूल वैसे ही बंद हैं। अगर चाहत भारत में होती तो कोरोना महामारी के चलते अभ्यास नहीं कर पाती। चाहत अभी थाईलैंड में है और उसके पास बेहतरीन मौका है कि वह बैंकाक में होने वाले तैराकी चैंपियनशिप में बेहतर कर मेडल जीत कर दिखाए।
विज्ञापन

पीयू से शुरू की तैराकी
चाहत अरोड़ा ने अपने स्वीमिंग करिअर की शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल से की। यहां पर कोच गुरचरण सिंह की देखरेख में यूनिवर्सिटी लेवल तक और इंटरनेशनल लेवल तक अपनी पहचान बनाई। चाहत भारत की टॉप-10 महिला तैराकों की सूची में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed