फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army Training Institute for Girls in Mohali

सैनिक बनने की इच्छुक लड़कियों के लिए गुडन्यूज

Sat, 28 Feb 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Feb 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
Army Training Institute for Girls in Mohali

सेना में भर्ती होने की इच्छुक युवतियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित होने जा रहा है। पंजाब सरकार ने रक्षा सेनाओं में भर्ती के लिए लड़कियों को प्रशिक्षण देने को मोहाली में माई भागो प्रेपरेटरी अकादमी स्थापित करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार महाराजा रंजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज प्रेपरेटरी अकादमी की सफलता को ध्यान में रखते हुए उसी की तर्ज पर लड़कियों के लिए मोहाली में प्रशिक्षण संस्था स्थापित करने का निर्णय किया है। इससे राज्य की अधिक से अधिक लड़कियां रक्षा सेनाओं में मौजूद रोजगार के अवसर का लाभ उठाने में कामयाब हो सकेंगी।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में किए जाएंगे ये सभी प्रबंध

Army Training Institute for Girls in Mohali

प्रवक्ता ने बताया कि मोहाली में 8 एकड़ स्थान में लड़कियों के लिए स्थापित की जा रही इस नई संस्था को विश्व स्तरीय मापदंडों के अनुसार तैयार किया जाएगा।

इसमें स्मार्ट क्लास रूम, वातानुकूलित ऑडिटोरियम, लाईब्रेरी, स्विमिंग पुल, खेल मैदान, घोड़ों की दौड़ के लिए मैदान और शूटिंग रेंज स्थापित की जाएंगी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस संस्था के सभी ट्रेनी होस्टल में ही रहेंगे, ताकि राज्य के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली लड़कियों को एक समान प्रशिक्षण दिया जा सके।

होस्टल के बेहतर प्रबंध के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त पूर्व महिला सेना अधिकारी या सैनिक अधिकारी की पत्नी, जिनके पास लड़कियों के होस्टल का प्रबंध करने का जरूरी अनुभव हो, को होस्टल प्रबंधक के रूप में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed