{"_id":"626c0aad5c8e722c2e1eb975","slug":"army-recruitment-issue-heated-up-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से भर्ती नहीं: हरियाणा के 75 हजार युवाओं का हर साल सेना में जाने का टूट रहा सपना, युवक की आत्महत्या के बाद गर्माया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से भर्ती नहीं: हरियाणा के 75 हजार युवाओं का हर साल सेना में जाने का टूट रहा सपना, युवक की आत्महत्या के बाद गर्माया मुद्दा
Fri, 29 Apr 2022 09:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:30 PM IST
सार
हरियाणा के भिवानी जिले के गांव तालू में पवन नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली है। सेना भर्ती न होने की वजह से वह ओवरएज हो चुका था। इसी से परेशान होकर उसने खौफनाक कदम उठाया तो प्रदेश में सेना भर्ती का मामला गरमा गया।
विज्ञापन
Army Recruitment
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के तालू गांव में 23 वर्षीय पवन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सेना भर्ती के लिए ओवरएज होने पर ऐसा कदम उठाया। तीन साल से सेना में खुली भर्ती न होने से हर साल हरियाणा के 75 हजार युवाओं का हौसला ऐसे ही टूट रहा है। इनकी भर्ती की उम्र निकल जा रही है और बेरोजगार घूम रहे हैं। भर्ती खोलने की मांग को लेकर युवा प्रदर्शन कर चुके हैं। सांसदों को पत्र भी लिख चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
सेना में सिपाही पद के लिए 17.5 साल से 21 साल तक की आयु निर्धारित है। तकनीकी और लिपिक पदों के लिए अलग से योग्यता है। हरियाणा से हर साल औसतन 6 हजार जवान सेना में भर्ती होते हैं। खुली भर्ती न होने से युवा मायूस हैं। प्रदेश में खोले गए सेना के भर्ती कार्यालयों से कोई सूचना नहीं मिल रही है। भर्ती कब होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। सेना में जाने की तैयारी कर रहे अमन, रवि और राकेश कुमार जैसे हजारों युवाओं ने मांग की है कि जल्द खुली भर्ती होनी चाहिए और ओवरएज हो गए युवाओं को आयु में छूट मिले।
विज्ञापन
सेना के प्रति हरियाणा का गजब जज्बा
भारतीय सेना में भर्ती होने का हरियाणा के युवाओं में गजब का जज्बा है। सेना का हर 10वां जवान हरियाणा से है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक से सबसे अधिक सेना के जवान हैं। प्रदेश में सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की संख्या करीब 20 लाख है। हरियाणा ने देश को आर्मी चीफ भी दिए हैं। इनमें आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग और जनरल वीके सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
बेरोजगारी से बढ़ रही युवाओं में हताशा: चौटाला
भिवानी के गांव तालू के युवक पवन द्वारा ओवरएज होने पर सेना में भर्ती नहीं हो पाने के चलते आत्महत्या किए जाने पर गहरा दुख और संवेदना प्रकट करते हुए अभय चौटाला ने प्रदेश के युवाओं से ऐसा आत्मघाती कदम न उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी के कारण युवाओं में हताशा और निराशा बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियां युवाओं को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती हैं जो कभी नहीं चाहती की युवाओं को अच्छी शिक्षा और रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि फौज में एक लाख 22 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। पहले फौज में हर साल 80 हजार से ज्यादा भर्तियां होती थीं।
युवाओं को दी जाए आयु में छूट: सैलजा
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश का युवा वर्ग हताश और निराश हो चुका है। सेना की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे भिवानी के तालू में पवन नाम के युवक द्वारा बेरोजगारी के चलते आत्महत्या करना बेहद ही दुखद एवं दिल को झकझोर देने वाला है। सेना की भर्ती न खुलना चिंतनीय है और इससे कोरोनकाल में ओवरएज हुए युवाओं को आयु सीमा में छूट देते हुए भर्ती का एक मौका जरूर दिया जाना चाहिए।