फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arms supplier to Sampat Nehra gang arrested with seven pistols

Chandigarh News: संपत नेहरा गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला सात पिस्टल समेत गिरफ्तार

Sun, 07 May 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Arms supplier to Sampat Nehra gang arrested with seven pistols
मोहाली। गैंगस्टर संपत नेहरा और काले पेगेवाल के साथियों को हथियार सप्लाई करने आए आरोपी को सीआईए टीम ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिंकू उर्फ चेला वासी अंबाला जिला हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से सात पिस्टल .32 बोर और 12 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस जांच के दौरान यह भी पता लगा कि आरोपी पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, अगवा और आर्म्स एक्ट के दो मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर सप्लाई देने के लिए पहुंचा है। कार्रवाई करते हुए हुए एसपी (इन्वेस्टीगेशन) अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी (इन्वेस्टीगेशन) गुरशेर और सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार ने खरड़ के भूरू चौके के पास नाकाबंदी की। इस दौरान जैसे ही वह व्यक्ति वहां पर पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लने पर उसके पास से उक्त सामान बरामद हुआ। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी रिंकू संपत नेहरा और काले पेगेवाल के साथियों को सप्लाई करने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed