फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arjun Chautala again made state in-charge of student wing ISO.

Chandigarh News: अर्जुन चौटाला को छात्र विंग आईएसओ का फिर से प्रदेश प्रभारी बनाया

Fri, 27 Oct 2023 07:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Arjun Chautala again made state in-charge of student wing ISO.
इनेलो ने नवनियुक्त संयोजकों की सूची जारी की
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रधान बलवान सिंह दोदवा को कर्मचारी प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया

चंडीगढ़। इनेलो सुप्रीमो व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों के राज्य संयोजकों की नियुक्तियां की। शुक्रवार को इनेलो पार्टी ने नवनियुक्त संयोजकों की सूची जारी की। अर्जुन सिंह चौटाला को इनेलो की छात्र विंग आईएसओ का फिर से प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।


इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि सुमित्रा देवी को महिला प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, वेद सिंह मुंडे को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, जींद निवासी जयपाल पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, ओम प्रकाश गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, जाहिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, कैथल निवासी उदयवीर राणा को युवा प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया है। इसी प्रकार, हरियाणा रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रधान बलवान सिंह दोदवा को कर्मचारी प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, पंचकूला निवासी सेवानिवृत एचसीएस देवेंद्र कौशिक को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, जसवीर सिंह ढिल्लों को कानूनी प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, शंकरलाल ओड को टपरीवास प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, सिरसा निवासी डॉ. राजकुमार डुमड़ा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, सूबे सिंह को खेल प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed