फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arjun Award to Footballer Gurpreet Sandhu

फुटबॉलर गुरप्रीत संधू को राष्ट्रपति कोविंद से मिला अर्जुन अवार्ड, बोले- अब और बढ़ गई जिम्मेदारी

Fri, 30 Aug 2019 02:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 30 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Arjun Award to Footballer Gurpreet Sandhu
फुटबॉलर गुरप्रीत संधू - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के स्टार गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सेरेमेनी राष्ट्रपति भवन में हुई। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह संधू और उनके पिता तेजिंदर सिंह और मां हरजीत कौर भी उपस्थित रहे। गुरप्रीत को यह अवार्ड फुटबॉल के खेल में उनकी उपलब्धियों पर दिया गया है। गुरप्रीत सिंह यह अवार्ड लेने के लिए सीधे गोवा से दिल्ली पहुंचे। गोवा में भारतीय टीम का वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए कैंप लगा हुआ है। इसके अलावा शूटर अंजुम को विदेश से आने के बाद अर्जुन अवार्ड मिलेगा।
विज्ञापन


लाइफ टाइम मूवमेंट
गुरप्रीत सिंह संधू की मां हरजीत कौर (चंडीगढ़ डीएसपी ट्रैफिक साउथ) और पिता तेजिंदर सिंह (एसपी पीआईबी जगरांव) बेटे की कामयाबी और अवार्ड मिलने से काफी खुश है। हरजीत कौर ने बताया कि यह हमारे परिवार का पहला अर्जुन अवार्ड है। यह हमारे लिए लाइफ टाइम मूवमेंट हैं। हमारे बेटे ने इस मुकाम तक पहुंचने केलिए काफी मेहनत की है। आज बेटे ने हमारे परिवार का नाम गर्व से रोशन कर दिया।
विज्ञापन

अब और दायित्व बढ़ेगा

अर्जुन अवार्ड मिलने पर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि अवार्ड मिलना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। हर खिलाड़ी इस अवार्ड के लिए सपना देखता है। अब इस खेल के प्रति मेरा दायित्व और बढ़ गया है।

कोच ने कहा आज मेरा सपना पूरा
गुरप्रीत सिंह संधू सेक्टर-45 के सेंट स्टीफंस स्कूल के छात्र रहे हैं। यहीं से फुटबॉल के गुर सीखे। उनके कोच सुरिंदर सिंह ने बताया कि अपने ट्रेनी की कामयाबी और अर्जुन अवार्ड मिलने से काफी खुश हूं। बतौर कोच यह मेरे लिए काफी खुशी की बात है। आज मेरा सपना पूरा हुआ हैं।

गुरप्रीत का करियर
गुरप्रीत सिंह संधू एक भारतीय पेशेवर फुटबॉलर हैं जो भारतीय क्लब बेंगलुरु के लिए गोलकीपर के रूप में खेलते हैं। 3 सितंबर को प्यूर्टो रिको के खिलाफ मैत्री मैच के लिए संधू को भारत की राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया गया, एक मैच भारत ने 4-1 से जीता।

जन्म- 3 फरवरी 1992 (आयु 27 वर्ष), चमकौर साहिब
ऊंचाई- 1.98 मी
वजन - 90 किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed