{"_id":"62a4f0d20fbaf24a9a7d7077","slug":"archery-tournament-haryana-s-tamanna-riddhi-and-punjab-s-avneet-in-final-chandigarh-news-pkl453392463","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्चरी टूर्नामेंट : हरियाणा की तमन्ना, रिद्धि और पंजाब की अवनीत फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्चरी टूर्नामेंट : हरियाणा की तमन्ना, रिद्धि और पंजाब की अवनीत फाइनल में
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत शनिवार को आर्चरी टूर्नामेंट के लड़के और लड़कियों के वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। मुकाबले पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ग्राउंड के पास बने दशहरा ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं। लड़कियों के वर्ग में हरियाणा की तमन्ना, रिद्धि और पंजाब की अवनीत ने फाइनल में जगह बना ली है।
लड़कों के रिकर्व इवेंट के पहले सेमीफाइनल में राजस्थान के कपिश सिंह ने वेस्ट बंगाल के शौविक सरकार को 6-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मे राजस्थान के अजय ने वेस्ट बंगाल के प्रीवंश को 6-2 से मात दी। वहीं कंपाउंड इवेंट के पहले सेमीफाइनल मे महाराष्ट्र के पार्थ ने दिल्ली के प्रियांश को 147-144 से हराया। दूसरे सेमीफाइल मे आंध्र प्रदेश के कंदेरू ने महाराष्ट्र के प्रदमवेश्वर को 145-143 से हरा दिया।
लड़कियों के रिकर्व इवेंट के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा की तमन्ना ने मध्य प्रदेश की विष्ता ठाकुर को 6-2 से और दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा की रिद्धि ने झारखंड की लक्ष्मी को 6-2 से मात दी। लड़कियों के कंपाउंड इवेंट के पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की अदिती ने आंध्र प्रदेश की एस. हिमांशी को 144-143 से और दूसरे सेमीफाइनल मे पंजाब की अवनीत ने अपने ही राज्य की परनीत कौर को 144-134 से मात दी।