फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AQI of Sector-53 has not improved till now after Diwali

Chandigarh News: दिवाली के बाद अब तक नहीं सुधरा सेक्टर-53 का एक्यूआई

Thu, 16 Nov 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
AQI of Sector-53 has not improved till now after Diwali
चंडीगढ़। दिवाली के बाद अब तक सेक्टर-53 का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब की श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को पूरे दिन सेक्टर-53 के मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 200 के पार रहा। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हवा खराब होने के पीछे पड़ोसी राज्य पंजाब-हरियाणा में जलाई जा रही पराली है।
विज्ञापन

एक्यूआई बढ़ने के साथ शहर के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। शहर में सर्दी अब धीरे-धीरे अपना प्रकोप दिखाने लगी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। मौसम केंद्र ने वीरवार को दिन के समय में बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed