{"_id":"654dc3b973c3198c4d024b69","slug":"aqi-of-chandigarh-remains-above-200-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: ग्रीन कवर ज्यादा फिर भी चंडीगढ़ की आबोहवा खराब, 240 पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: ग्रीन कवर ज्यादा फिर भी चंडीगढ़ की आबोहवा खराब, 240 पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
Fri, 10 Nov 2023 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:25 PM IST
सार
अधिकारियों का कहना है कि शहर में गाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है। बहुत बड़ी संख्या में गाड़ी पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से भी आते हैं। शहर की आबोहवा खराब होने की मुख्य वजह पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली है। उनका कहना है कि अगर आने वाले दिनों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती हैं तो इसका असर चंडीगढ़ पर भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की आबोहवा खराब की श्रेणी में बनी हुई है। दो दिन में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 से ज्यादा है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 240 दर्ज किया गया। ये चिंता की बात है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवाली के आसपास हवा ज्यादा प्रदूषित हो सकती है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
गुरुवार को सेक्टर-22 और 52 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर पूरे दिन एक्यूआई 200 से ज्यादा रहा। सेक्टर-22 में एक्यूआई 204 के आसपास रहा तो सेक्टर-53 में एक्यूआई 230 से 240 के बीच रहा। ये दोनों की खराब की श्रेणी में आते हैं। चंडीगढ़ जैसे शहर के लिए 200 से ज्यादा एक्यूआई होना काफी चिंता की बात है क्योंकि यहां ग्रीन कवर काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bathinda: छत पर चढ़े व्यक्ति ने पहले राइफल से की अंधाधुंध फायरिंग, फिर दे दी अपनी जान, चार घायल
विज्ञापन
पराली जलाने का असर
पर्यावरण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर की आबोहवा खराब होने की मुख्य वजह पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली है। उनका कहना है कि अगर आने वाले दिनों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती हैं तो इसका असर चंडीगढ़ पर भी देखने को मिल सकता है। दिवाली पर कुछ घंटे पटाखे जलाने की छूट है। ऐसे में उस दौरान भी वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ने का अनुमान है।
वाहनों की संख्या भी एक अहम कारण
अधिकारियों का कहना है कि शहर में गाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है। बहुत बड़ी संख्या में गाड़ी पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से भी आते हैं। उनके चलने से धूल और ईंधन के जलने से निकलने वाले धुएं का भी एक्यूआई पर इसका असर होता है।
एक्यूआई को स्तर और रीडिंग के हिसाब से छह श्रेणी में बांटा गया है। 0-50 के बीच एक्यूआई का मतलब वायु शुद्ध है। 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में आता है।
शहर में एक्यूआई की स्थिति
समय सेक्टर-22 सेक्टर-53
सुबह 8 बजे 204 229
दोपहर 12 बजे 209 235
दो बजे 208 235
चार बजे 208 236
शाम सात बजे 206 234