फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apply online for vehicle registration and driving license in Punjab

वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर, ऐसे करें आवेदन

Thu, 14 Jan 2021 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Apply online for vehicle registration and driving license in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब में वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराना और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब और आसान हो गया है। राज्य की परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने बताया कि परिवहन विभाग में ज्यादातर सेवाएं डिजिटल कर दी गई हैं और लोग घर बैठे ही वाहनों के पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए वाहन और सारथी वेब एप्लीकेशनों के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ये सेवाएं www.parivahan.gov.in और www.punjabtransport.org वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इंटरनेट का उपयोग करना नहीं जानता है या उनके पास कंप्यूटर नहीं है तो वह परिवहन विभाग के सेवा केंद्रों पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पंजाब भर में परिवहन विभाग के 500 से ज्यादा सेवा केंद्र हैं। आवेदक 50 रुपये शुल्क के साथ वाहनों के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का आवेदन इन केंद्रों से कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा केंद्रों के अलावा गांवों में तीन हजार से ज्यादा साझा सेवा केंद्र हैं। यहां भी आवेदक 30 रुपये शुल्क के साथ वाहनों के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का आवेदन कर सकता है।


परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य परिवहन कमिश्नर से जुड़े पंजाब भर के सभी फील्ड दफ्तरों में हर साल 75 लाख से ज्यादा लोगों का आना-जाना होता है। वाहनों के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन की ऑनलाइन सेवा शुरू होने से विभाग के कामकाज में पारदर्शिता व तेजी आएगी। वहीं लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed